ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
क्राइम अलर्ट

बोरी में निर्वस्त्र मिला युवती का धड़, सिर, एक हाथ और दोनों पैर गायब

भोपाल। गांधीनगर इलाके में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। यहां अधखुली जूट की बोरी में एक युवती का सिर कटा धड़ मिला था। उसका सिर, एक हाथ और दोनों पैर गायब थे। धड़ को जलाने की कोशिश भी की गई है। पुलिस को आशंका है कि बीते दिनों टीलाजमालपुरा में मिले दो मानव पैर इस युवती के हो सकते हैं। पुलिस दोनों हिस्सों के डीएनए टेस्ट कराएगी। साथ ही कटे हुए भागों का मिलान करवाकर युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

निशातपुरा संभाग के सीएसपी लोकेश सिन्हा के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली थी कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज की नाली में एक बोरी में शव है। उससे बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके एफएसएल टीम के साथ पहुंच गई। शव को देखकर अंदाजा लगाया गया कि वह 10 से 15 दिन पुराना हो सकता है। मरने वाली युवती 20 वर्ष की रही होगी। उसके धड़ पर सिर्फ एक काले रंग का महिला गार्मेंटस मिला । पुलिस ने शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।
सीएसपी सिन्हा का कहना है कि धड़ का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। वहीं टीलाजमलापुरा में मिले युवती के पैर से मिलान कराया जाएगा। पुलिस को घटनास्थल से एक सफेद नायलोन की बोरी भी मिली है, जो वारदात के समय उपयोग लाई गई है। पुलिस ने उसे भी जब्त किया है।

बता दें कि 26 दिसंबर को टीलाजमालपुरा स्थित कांग्रेस नगर में दो मानव पैर मिले थे। अगर धड़ की शिनाख्त इन पैरों से होती है तो यह एक बड़ा खुलासा हो सकता है। दरअसल, 23 दिसंबर को ही 20 वर्षीय एक युवती गायब हुई थी, जिसकी भी कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस की जांच दोनों मामलों को एक साथ जोड़कर देख रही है। इसलिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।
कटर से काटे गए अंग

शुरुआती जांच में सामने आया है कि धड़ और बाकी अंगों को किसी कटर से काटा गया है। अंगों पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं मिला है, जिससे शव की शिनाख्त हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!