ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
बॉलीवुड

राकेश रोशन को गले का कैंसर, बेटे ऋतिक ने बताया- आज पहली सर्जरी

बॉलीवुड डेस्क. ऋतिक रोशन के पिता डायरेक्टर राकेश रोशन (69) गले के कैंसर (स्कैम्स सेल्स कार्सिनोमा ऑफ थ्रोट) से पीड़ित हैं। इसकी जानकारी मंगलवार को ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने बताया कि कुछ हफ्ते पहले ही बीमारी का पता चला है। आज पिता की सर्जरी होनी है।
इंस्टा पोस्ट में ऋतिक ने लिखा, ”आज सुबह मैंने डैड से फोटो के लिए कहा… जानता था कि सर्जरी वाले दिन भी वे अपना जिम सेशन नहीं छोड़ेंगे। पापा मेरी जिंदगी के सबसे मजबूत इंसानों में से एक हैं। उन्हें गले का कैंसर (squamous cell carcinoma of the throat) है, और यह शुरुआती स्टेज में है। वह पूरे जोश में हैं और आज वे बीमारी से लड़ने जा रहे हैं। एक परिवार के तौर पर हम लकी हैं कि हमें उनके जैसा लीडर मिला।”
क्या है स्कैम्स सेल्स कार्सिनोमा ऑफ थ्रोट?

यह गले के कैंसर का सबसे आम प्रकार है, जो असामान्य कोशिकाओं के अनियंत्रित रूप से बढ़ने की वजह से होता है। आमतौर पर यह 65 से अधिक उम्र के लोगों में धूम्रपान, शराब पीने और ह्यूमन पेपिलोमा वायरस के कारण हो सकता है। इसके मरीजों को शुरुआत में गले में तेज दर्द और गठान की शिकायत होती है।

इन सेलिब्रिटीज को भी है कैंसर

पिछले साल मार्च में इरफान खान ने बताया था कि उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर है। वे तभी से अपना इलाज लंदन में करवा रहे हैं। इसके बाद 4 जून को सोशल मीडिया पोस्टर के जरिए पता चला कि सोनाली बेंद्रे भी हाइग्रेड मेटास्टेटिक कैंसर से पीड़ित हैं। सोनाली न्यूयॉर्क से इलाज कराकर साल के आखिर में ही लौटी हैं। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा को भी ब्रेस्ट कैंसर होने की खबर सामने आई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!