ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
आसपास

प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

राजू प्रजापति
9926536689

भोपाल। श्री गुरु गुरुगोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आज गुरूद्वरा अरेरा कॉलोनी भोपाल में सुभाह 7 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एवं रात का दीवान शाम 7 रात 11.30 बजे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।जिसमें विशेष रूप से रागी जत्था भाई जुझार सिंह हजूरी रागी, दरबार साहिब एवं कथा वाचक भाई हरजिंदर सिंह मांझी एवं कीर्तन हजूरी रागी जत्था भाई तिरलोक सिंह और मुख्य ग्रंथि भाई हरजीत सिंह ने अपने कीर्तन एवं गुरमीत विचारों से वीर रस का कीर्तन सांगत को निहाल कर दिया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु गुरु चरणों में माथा टेका एवं गुरु का अटूट लंगर बाटा गया। रविवार शाम को गटके का शानदार प्रदर्शन संत सिपाही अकादमी भोपाल द्वारा किया गया। जिसमें तलवार बाजी एवं अन्ये का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर कथा वाचक ने साका सरहंद, साका चमकौर सुनाया।
श्री गुरुगोबिंद सिंह जी ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना करी और पाँच प्यारे सजाये और जात पात के भेद भाव ख़तम कर दिया कहा – ”खालसा मेरो रूप है ख़ास, खालसे में मैं करूँ निवास।”
गुरु गोबिंद सिंह जी ने पांच प्यारो को अमृत धारण करवाया फिर खुद पाँच प्यारो से अमृत धारण किया। और कहा – “वाहो वाहो गुरुगोबिंद सिंह, आपे गुरु चेला।”
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म एवं देश की रक्षा के लिए, अपने पिता गुरु तेग़ बहादुर दिल्ली के चांदनी चौक में और अपने दो बड़े साहेब ज़ादें चमकौर की जंग में और दो छोटे साहिब ज़ादें उम्र 7 और 9 वर्ष को सरहंद के नवाब ने जिन्दा दीवारों मे चुनाव कर शहीद कर दिया। उन्होंने देश कौम की रक्षा के लिए अपना सर्वन्स दान कर दिया। और कहा – “चार मुहे (मरे) तो क्या हुआ जीवीत कई हजार।
हमे गुरु ग्रंथ साहिब जी को पढ़ना चाहिए और अपने जीवन में उतारना चाहिए और अपने जीवन को सफल करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!