ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
राज्य

बालिका गृह में रोज सजती थी महफिल, छोटे कपड़ों में अश्लील गानों पर करवाते थे डांस

मुजफ्फरपुर। बालिका गृह दरअसल भयानक यातना गृह था। वहां रहने वाली लड़कियों को गंदे भोजपुरी गानों पर डांस कराया जाता था। नशे की सूई और दवा देकर सुला दिया जाता था। उसके बाद उनका उत्पीड़न होता था। विरोध करने पर नमक रोटी खिलाई जाती थी। मारपीट आम बात थी। सीबीआइ ने मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर सहित 21 आरोपितों के विरुद्ध विशेष पॉक्सो कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में सभी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

लड़कियों की करता है पिटाई

ब्रजेश ठाकुर बालिका गृह का वास्तविक मालिक था। वही बालिका गृह का संचालन करता था। एनजीओ सेवा संकल्प एवं विकास समिति का वह कार्यपालक निदेशक था। इसी एनजीओ के माध्यम से बालिका गृह का संचालन होता था। उस पर बालिका गृह की लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। इसमें उसके साथ रवि रोशन व मामू सहित बालिका गृह की अन्य कर्मचारी सहयोगी थे। वह अन्य आरोपितों के साथ मिलकर लड़कियों को गंदे भोजपुरी गानों पर डांस करने को विवश करता था। वह लड़कियों को दूसरे लोगों के पास भेजता था। विरोध करने वाली लड़कियों के अंगों को लक्षित कर पिटाई करता था।
रवि कुमार रोशन बाल संरक्षण पदाधिकारी (सीपीओ) था। ब्रजेश के साथ-साथ उस पर भी अधिकतर लड़कियों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वह छोटे कपड़े में गंदे गाने पर डांस करने के लिए लड़कियों को विवश करता था। विकास कुमार बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य था। उस पर भी लड़कियों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वह अन्य आरोपितों के साथ मिलकर लड़कियों को नींद की गोलियां देता था। दिलीप कुमार वर्मा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) का अध्यक्ष था। लड़कियों ने उसकी पहचान फोटो से की। उसने उसे सबसे गंदा आदमी बताया। वह लड़कियों से साथ दुष्कर्म करता था। वह ब्रजेश ठाकुर का खास था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!