ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
बॉलीवुड

रिलेशनशिप में 5 साल तक टॉर्चर होती रहीं ये एक्ट्रेस, पहली बार किए चौंकाने वाले खुलासे

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता ने पहली बार अपनी रिलेशनशिप के बारे में चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। टीवी सीरियल ‘उतरन’ से लोगों के दिलों-दिमाग में पहचान बनाने वाली टीना अपनी पर्सनल लाइफ में काफी मुश्किल दौर से गुजर चुकी हैं। हालही में एक इंटरव्यू में टीना ने बताया कि, वे पांच साल तक एक ऐसे शख्स के साथ रिलेशन में रही हैं जो उनके साथ जानवारों सा व्यवहार करता था।

पांच साल तक पार्टनर ने किया टॉर्चर

अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीत चुकीं टीना दत्ता ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। छोटो पर्दे चंचल, हंसमुख और समझदार बहू और अच्छी दोस्त का किरदार निभाने वाली टीना एक ऐसी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं जिसमें उन्हें काफी टॉर्चर किया जाता है। बावजूद इसके पांच साल तक टीना उस शख्स के साथ रिलेशनशिप में रहीं। शख्स का नाम लिए बिना टीना ने कहा कि, वह शख्स इंडस्ट्री से नहीं था। एक कॉमन दोस्त के जरिए हमारी मुलाकात हुई थी, इसके बाद हम रिलेशनशिप में आ गए। रिलेशनशिप में आने के बाद से ही उसका व्यवहार काफी बदल गया था। वह बात-बात पर मुझे अब्यूज करता था।
टीना ने कहा कि, मैं उस शख्स से बहुत प्यार करती थीं, इसलिए किसी भी कीमत पर अपना रिश्ता खत्म नहीं करना चाहती थीं। मुझे लगता था कि एक दिन सबकुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन मैं गलत थी। वह शख्स पब्लिक प्लेस और दोस्तों के सामने भी मेरे साथ मारपीट कर दिया करता था। सबकुछ सहते-सहते पांच साल गुजर चुके थे, एक दिन मुझे अहसास हुआ कि मेरे साथ गलत हो रहा है। मैं किसी भी शख्स को इतनी आजादी नहीं दे सकती कि वह मेरे साथ ऐसा व्यवहार कर सके। साल 2015 में मैंने उस शख्स से अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!