ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपासक्राइम अलर्ट

भय्यू महाराज और युवती को लेकर कर्मचारियों ने किया ये खुलासा

इंदौर। भय्यू महाराज आत्महत्या केस में यह तो तस्वीर स्पष्ट हो गई कि उनके एक युवती से संबंध थे। युवती उन पर शादी का दबाव बनाने लगी थी। पत्नी दोनों के बारे में जान चुकी थी। पुलिस अब ब्लैकमेलिंग के सबूत जुटाने में लगी है। पुलिस अब उनकी पत्नी के बयान लेने की तैयारी में है।

50 वर्षीय भय्यू महाराज (उदयसिंह देशमुख) की आत्महत्या के बाद सेवादार, परिजन और कर्मचारियों ने पत्नी आयुषी और बेटी कुहू के बीच कलह बताकर सच्चाई छुपा ली थी। वकील निवेश बड़जात्या को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार महाराज के ड्राइवर कैलाश ने झूठ से पर्दा उठा दिया। उसने कहा कि आत्महत्या की असल वजह फूटी कोठी निवासी युवती है। उसे महाराज ने काम के लिए रखा था, लेकिन उसने महाराज से संबंध बना लिए। वह उनके बेडरूम में ही रहने लगी। महाराज को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
कैलाश ने विनायक पर भी करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने का आरोप लगाया। इस जानकारी के बाद सीएसपी अगम जैन ने परिजन, ड्राइवर, सेवादार, परिचितों सहित करीब 20 लोगों के बयान लिए। महाराज से जुड़े प्रवीण घाड़गे, योगेश चौहान, शरद सेवलकर, अमोल चव्हाण और अनूप राजोरकर ने यह स्वीकार कर लिया कि कैलाश द्वारा दी जानकारी सही है।

बेटी कुहू, वकील निवेश और कॉन्ट्रेक्टर मनमीत अरोरा भी इसकी पुष्टि कर चुके हैं। जांच अधिकारी के मुताबिक, ये सभी अभी तक तीन बार बयान दे चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!