ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
आसपास

शिवराज की फोटो वाले 18 करोड़ रुपए के स्मार्ट कार्ड 68 दिन में बेकार, निरस्त

भोपाल. चुनाव के पहले संबल योजना के तहत 18 करोड़ में छापे गए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो वाले स्मार्ट कार्ड 68 दिन में बेकार हो गए हैं। कमलनाथ सरकार ने ये कार्ड तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए हैं। अब नए कार्ड छपवाए जाएंगे, लेकिन इसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ का फोटो नहीं होगा।

पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने संबल योजना के अंतर्गत 1.80 करोड़ मजदूरों के लिए जुलाई महीने में स्मार्ट कार्ड छपवाए थे। इसमें शिवराज का फोटो लगा था। इन फोटो वाले कार्ड का कांग्रेस ने काफी विरोध किया था, क्योंकि ये चुनावी हथकंडा था। श्रम विभाग ने सभी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को कार्ड वापस बुलाने के लिए पत्र लिखा है।

इसलिए बेकार हो गए कार्ड :
सरकार ने जून 2018 में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना शुरू की थी। श्रम विभाग ने सभी जिलों में कामकाजी और असंगठित मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया था। यह कार्ड मजदूरों को जनपद पंचायत के माध्यम से 20 से 30 जुलाई को बांटे गए थे। कार्ड की छपाई में 18 करोड़ रुपए तक खर्च आया था। प्रत्येक मजदूर के मान से कार्ड के लिए 10 रुपए की राशि जिला और जनपद पंचायतों को जारी हुई थी। चुनाव का ऐलान होने पर 6 अक्टूबर को आचार संहिता लग गई थी। इसके बाद कार्ड बांटने पर रोक लग गई थी। कार्ड की वैधता 5 साल की है, लेकिन फोटो से बेकार हो चुके हैं।

अब नया कैसा होगा :
मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर स्मार्ट कार्ड में उनकी फोटो नहीं रहेगी। इसका लोगो बदलेगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल नई योजनाओं को शामिल किया जाएगा। मजदूर की व्यक्तिगत जानकारी, नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल, वैधता लिखी होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!