ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

मां जालपा का आशीर्वाद लेकर कलेक्टर निधि निवेदिता ने संभाला चार्ज, मुखिया को मिलाकर अब जिले में 11 महिला अफसर

राजगढ़. जिला कलेक्टर निधि निवेदिता ने मां जालपा के दर्शन करने के बाद राजगढ़ जिले का कार्यभार संभाल लिया है। पहले से ही जिले में प्रमुख पदों पर 10 से ज्यादा महिलाएं तैनात हैं, इनमें 3 आईएएस हैं और तीन डिप्टी कलेक्टर हैं। अब जिले की मुखिया महिला कलेक्टर के आ जाने से जिले की महिलाओं में न्याय और अपने अधिकार पाने के लिए हौसला बढ़ जाएगा।

निधि निवेदिता ने भास्कर को बताया कि जिले में ऐसी महिलाएं जो शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ गई हैं। किसी कारण वश 10वीं व 12वीं से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाई, उनके लिए मेरे पास एक योजना है। उन्हें एक मौका देकर आगे बढ़ाया जाएगा। लोक शिक्षा संचालनालय से सार्टिफिकेट भी दिए जाएंगे, जो उनके कॅरियर और आत्मनिर्भर बनने में काम आएंगे।उनका कहना है कि फिलहाल ज्यादा फोकस लोकसभा चुनाव पर रहेगा। इसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास संबंधी कार्य प्राथमिकताओं में रहेंगे। राज्य सरकार ने कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को इंदौर में अपर कलेक्टर पदस्थ निधि निवेदिता को राजगढ़ के कलेक्टर बनाया है। उन्होंने गुरुवार को शाम 5.20 बजे कार्यभार ग्रहण किया।

जिले के पुलिस विभाग में भी पदस्थ हैं महिला अधिकारी
जिले चुनाव पूर्व पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ सि माला प्रसाद स्थानांतरित हो चुकी हैं। जबकि अन्य प्रमुख पदों व स्थानों पर महिला अधिकारी पदस्थ हैं। इसमें में खिलचीपुर एसडीओपी के रूप में निशा रेड्‌डी, कालीपीठ थाना प्रभारी के रूप में डीएसपी हिमानी मिश्रा पदस्थ हैं। इनके अलावा खुजनेर थाना प्रभारी टीआई संगीता सोलंकी और भोजपुर टीआई के रूप में पवित्रा शर्मा सेवाएं दे रही हैं।

प्रमुख पद और विभागों में महिला अधिकारी पदस्थ
जिला प्रशासन की कमान कलेक्टर सुश्री निवेदिता संभालेंगी। जबकि इससे पहले से जिले के प्रमुख विभागों और पदों पर महिला अधिकारी अपना कर्तव्य पालन और जिम्मेवारी निभा रही हैं। इनमें एडीएम के रूप में भव्य मित्तल, संयुक्त कलेक्टर अंकिता धाकड़े, डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा, रोशनी वर्धमान, एसडीएम श्रुति अग्रवाल, नायब तहसीलदार रिया जैन, महिला बाल विकास अधिकारी चंद्र सेना भिड़े, खेल युवक कल्याण अधिकारी शर्मिला मुजाल्दे, जिला शिक्षा अधिकारी जयश्री पिल्लई,और जिला विपणन संघ अधिकारी राखी रघुवंशी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!