ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
आसपासक्राइम अलर्ट

सुरखी से पराजित भाजपा प्रत्याशी सुधीर बोले- मैं, जिन गद्दारों के कारण हारा उनकी सजा मौत है

सागर. सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के पुत्र और सुरखी से विधानसभा चुनाव हारे भाजपा प्रत्याशी सुधीर यादव ने कहा कि पार्टी ने मुझे देर से चुनाव मैदान में उतारा। 20-25 दिन पहले टिकट मिल जाता तो परिणाम कुछ और होते। उन्होंने हार का ठीकरा पार्टी के ही कुछ लोगों पर फोड़ते हुए कहा कि इसकी सजा सिर्फ मौत है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनके साथ किसने भितरघात किया। सुधीर ने गुरुवार को चुनाव और अपनी जेल यात्रा को लेकर पत्रकारों से चर्चा की।
एट्रोसिटी एक्ट के मामले में एक दिन की जेल काटकर आए सुधीर ने कैदियों की दुर्दशा को लेकर एनजीओ के माध्यम से आवाज बुलंद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सेंट्रल जेल सागर में न तो कैदियों के लिए कंबल हैं और न ब्रश, टूथपेस्ट और साबुन। उन्हें खाने के लिए निश्चित रोटियां दी जाती हैं। उनके अधिकारों का हनन हो रहा है। इसके लिए जेल प्रबंधन दोषी है। इसी वजह से भाजपा सरकार के खिलाफ कैदियों में आक्रोश था।

उन्होंने कहा कि बड़े लोग गरीबों को अपना हथियार बनाकर एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिसे इस मामले में पीड़ित बताया जा रहा है, उसके परिजन आकर मुझसे मिले थे। मुझे इस झूठे केस में फंसाने के पीछे कुछ कांग्रेस के नेता शामिल हैं। उनके खिलाफ परिवाद पेश करूंगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!