ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपासक्राइम अलर्ट

शिवपुरी में ट्रक पलटा, अजवाइन के बोरों के नीचे दबे कई लोग; 5 की मौत

शिवपुरी. यहां गुरुवार रात करीब 12 बजे अजवाइन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल लाया गया है। ट्रक में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में में इलाज के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक सरपंच भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम चकराना से अजवाइन भरा ट्रक नीमच जा रहा था। इसमें करीब दो दर्जन लोग सवार थे। ट्रक थोड़ी दूर जाकर ही पलट गया। इससे उसमें सवार लोग अजवाइन के बोरों के नीचे दब गए।

मृतकों की शिनाख्त चकराना सरपंच कल्याण (35), सतीश प्रजापति (18), प्रीतम प्रजापति (40), अरुण (30) और कैलाश के रूप में हुई है। कैलाश की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हुई।हादसे में ट्रक चालक और उसका सहायक सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!