ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

बाबूलाल गौर ने दिग्विजय सिंह का पकड़ा हाथ; मंच पर शिवराज से नहीं मिलाया हाथ

भोपाल. कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर पहुंचे भाजपा नेताओं के बीच आपस में दूरियां साफ दिखीं। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का हाथ पकड़े पहुंचे। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी थे। लेकिन, बाबूलाल गौर न शिवराज से मिले और न ही हाथ मिलाया।
यही नहीं, दिग्विजय ने भी शिवराज सिंह से मुलाकात नहीं की। वह बाबूलाल का हाथ पकड़कर आगे ले गए। हालांकि बाद में दिग्विजय सिंह मंच पर शिवराज से मिले और अन्य नेताओं के साथ ठहाके भी लगाए। दूसरी बार जब शिवराज सिंह, शरद यादव से तो मिले, लेकिन गौर से मुलाकात नहीं की। इसके बाद मंच पर पहुंचे कमलनाथ शिवराज सिंह से मिलने पहुंचे। इस दौरान सिंधिया ने शिवराज का हाथ पकड़कर उठाया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष की एकजुटता भी दिखी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ ही आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, डीएमके नेता एमके स्टालिन, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद यादव, फारुख अब्दुल्ला, शरद पवार, झामुमो के हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्रियों में कैलाश जोशी ने भी मंच साझा किया।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कमलनाथ के परिवार से भेंट की, पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल भी मंच पर पहुंचे, कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ दिग्गज नेताओं से मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!