ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
आसपास

खजुराहो में पारा 01.6 डिग्री, 13 से अधिक जिले शीतलहर की चपेट में, ठिठुरते हुए स्कूल गए बच्चे

भोपाल. गर्मी में झुलसा देने वाला खजुराहो शहर में सर्दी का कहर शुरू हो गया है। बीती रात यहां न्यूनतम तापमान 01.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को ये 2.8 डिग्री पर था। प्रदेश के तेरह से अधिक जिले शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं भोपाल में स्कूलों का समय बदलने की जानकारी नहीं मिलने की वजह से सोमवार को बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए।

उत्तरी सर्द हवा से लगातार तीसरे दिन प्रदेश के ज्यादातर शहर ठंड से ठिठुरे। खजुराहो (छतरपुर) और सागर, दमोह, टीकमंगढ़, ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर, मंडला, डिंडोरी, इंदौर, उज्जैन आदि जिलों में शीतलहर चली। इंदौर, नरसिंहपुर, सिवनी, श्योपुर कलां में ठंडा दिन यानी कोल्ड-डे रहा। 9 शहरों में रात का तापमान 6 डिग्री से भी कम रहा।

राजधानी भोपाल में दिन का तापमान लगातार तीसरे दिन सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। सोमवार को यहां दिन का तापमान 21.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

स्कूलों का टाइम बदला

भोपाल में सोमवार से पहली से 8वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे से और हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगे। कलेक्टर सुदाम पी खाडे ने इस बारे में रविवार को आदेश जारी कर दिए हैं। लेकिन स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बच्चों तक मैसेज नहीं पहुच सका। लिहाजा सोमवार को बच्चे पुराने समय में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।

प्रदेश का करीब हर कोना ठंड की चपेट में

मालवा-निमाड़, महाकौशल, चंबल-ग्वालियर, विंध्य, बुंदेलखंड, भोपाल संभाग के ज्यादातर शहर सर्द रहे। शहडोल, सागर एवं होशंगाबाद संभागों में रात के तापमान में गिरावट हुई। सागर संभाग के शहरों में रात के तापमान ज्यादा कम हुए। खजुराहो में रात का तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में यह 3 डिग्री रहा। राजस्थान के चुरू के बाद खजुराहो सबसे ठंडा रहा। चुरू में रात का तापमान 2.1 डिग्री दर्ज किया गया।

इंदौर में लगातार तीसरे दिन चलीं सर्द हवाएं

इंदौर में लगातार तीसरे दिन कोल्ड डे रहा। वहां दिन का तापमान 21.8 और रात का तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। एक हफ्ते पहले यहां दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ था।

अगले पांच दिन तक मौसम में बदलाव नहीं

मौसम विशेषज्ञ एसके नायक का कहना है कि अगले पांच दिन तक मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। भोपाल-इंदौर में दिन और रात के तापमान में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं।

फसलों पर क्या असर

एग्रीकल्चर एवं हॉर्टीकल्चर एक्सपर्ट डॉ. एमएस परिहार का कहना है कि चना, मसूर और मटर की फसल के लिए अभी ऐसी ठंडक का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। तापमान यदि लगातार कम रहा तो इनकी ग्रोथ रुक सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!