ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

पीसी शर्मा के घर के घर बधाई देने का सिलसिला जारी

भोपाल- दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक पीसी शर्मा की जीत के बाद बडी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने पहुंच रहे है। शर्मा ने मंगलवार को चार ईमली हनुमान मंदिर पहुंचकर पवनपुत्र हनुमान के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे अपने नाम के मुताबिक क्षेत्रीय रहवासियों के बुलावे पर उनके बीच पहुंच रहे है। शर्मा ने अम्बेडकर नगर पहुंचकर पीसी की जीत पर भोपाल से शिर्डी तक साईकिल यात्रा पर निकले साईं बिट्ठल इंग्ले और भगवान दास को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होने विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओँ से मुलाकात की। शर्मा दोपहर को किलोल पार्क के पास स्थित दरगाह पर भी पहुंचे यहां उन्होने एक छोटी बच्ची को फुटपाथ पर भीख मांगता देख उसकी जानकारी हासिल की और परिजनों को बुलाकर बच्ची को स्कूल भेजने की गुजारिश की इस दौरान उऩ्होने परिजनों से कहा कि बच्ची को स्कूल में दाखिले की कोई परेशानी हो तो उन्हें अवगत कराये उसे दूर किया जायेगा। इसके बाद शर्मा ने पूर्व पार्षद प्रवीण सक्सेना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ माता मंदिर चौराहे पर चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। शर्मा ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा को दौरान कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के पहले जो वचन पत्र दिया था उसके मुताबिक वे अपने क्षेत्र में कार्य करायेंगे। किसान, युवा, महिलाओँ, कार्यकर्ताओँ, और आम लोगों की जो आकांक्षाये बनी है उसके अनुसार वे अपने विधानसभा क्षेत्र में पूरा करने के प्रयास करेंगे। इसके बाद उन्होनें इंडियन काफी हाउस पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, लक्ष्मण सिंह से आशीर्वाद भी लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!