ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

चुनाव में हार के बाद अब आभार यात्रा निकालेंगे शिवराज, प्रदेश के 52 जिलों में जाएंगे

भोपाल. मध्य प्रदेश में चुनाव हारने के बाद शिवराज सिंह चौहान आभार यात्रा निकालेंगे। वह सड़क मार्ग से प्रदेश के 52 जिलों में जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चुनाव से पहले नर्मदा यात्रा, जनआशीर्वाद यात्रा, जनादेश यात्रा निकाली। 150 से ज्यादा सभाएं कीं, इसके बावजूद चौथी बार सरकार बनाने में सफल नहीं हो सके। असल में, 2019 में लोकसभा चुनावों के पहले हार से निराश कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए शिवराज सिंह और पार्टी ने आभार यात्रा निकालने का फैसला किया है।
देश भाजपा ने आभार यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिवराज सिंह चौहान सड़क मार्ग से हर जिले में पहुंचेंगे और जनता का आभार जताएंगे। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है। जल्द ही आभार यात्रा की तारीख का ऐलान किया जाएगा। चुनाव में मिली हार के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा है, लोकसभा चुनाव नजदीक है जिसके चलते पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर जुट जाने का संकल्प दिलाया जाएगा।

गुरुवार को दोपहर में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया के केंद्र में जाने के सवाल पर कहा कि मेरा आदि, मेरा मध्य और मेरा अनंत मध्य प्रदेश है। यहां की जनता ही मेरे लिए भगवान है। मैं हृदय और अंतर आत्मा से जनता से जुड़ा हूं। हार और जीत मायने नहीं रखती है। मेरे लिए प्रदेश सबसे पहले है।

यात्रा के जरिए ये संदेश देना चाहते हैं शिवराज : शिवराज इस यात्रा के जरिए ये संदेश देना चाहते हैं कि सिर्फ एक हार से वह चुप नहीं बैठने वाले हैं। इस्तीफे के बाद उन्होंने मीडिया से साफ कहा था कि अब हम चौकीदार की भूमिका में हैं, और दमदार विपक्ष है, चुप नहीं बैठेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!