ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

इंदौर में इंजीनियर ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेमिका की गला रेत कर की हत्या

इंदौर। इंजीनियर ने मंगलवार शाम अपनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी बाइक लेकर भाग गया। दोनो का तीन महीने पर रिश्ता तय हुआ था। दोनो साथ में एक साथ निजी कंपनी में काम करते थे।

प्रेमी शादी के बाद पत्नी को छोड़कर तीन साल के लिए विदेश जाना जाहता था। बिना पत्नी के विदेश जाने को लेकर दोनो परिवार में विवाद हो गया था। कुछ दिनो पहले युवती के परिजन ने शादी करने के इंकार कर दिया था। इसके बाद से प्रेमी युगल में विवाद चल रहा था। दोनो घटना के कुछ घंटो पहले ऑफिस की बिल्डिंग के कॉरिडोर में खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान आरोपित ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था।
छोटी ग्वाल टोली पुलिस के मुताबिक,मृतक रोशनी (26) पिता ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी विंध्याचंल नगर (एयरपोर्ट रोड़) है। पुलिस के मुताबिक रोशनी के पिता का पान सुपारी का व्यवसाय है। उनकी बड़ी बेटी अंजलि की सनावद में शादी हो चुकी है।

छोटी बेटी रोशनी कॉरपोरेट सेंटर के चौथी मंजिल स्थित इनोआई टेक्नोलॉजी नामक कंपनी में नौकरी करती है। वह कंपनी में क्वालिटी चेक इंजीनियर के पद पर पदस्थ थी। उसकी तीन महीने पहले कंपनी में काम करने वाले रौनक दुबे निवासी सुदामा नगर से दोस्ती हुई थी।
दोनो में दोस्ती के बाद शादी का रिश्ता तय हो गया था। रौनक कंपनी में बिजनस एनालिस्ट के पद पर पदस्थ था। आरोपित ने शादी के बाद विदेश जाने की बात युवती के परिजन को बताई थी। उसने शादी के बाद पत्नी के घर में रहने की शर्त रखी थी। यह बात युवती के परिजन प्रवीण दादू को पता चल गई थी। जिसका उसने विरोध किया था।

इसी विवाद में युवती के परिजन ने दोनो की शादी का रिश्ता तोड़ दिया था। रिश्ता टूटने के बाद से दोनो में मनमोटाव चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 8.30 बजे रोशनी और रौनक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल स्थित कॉरिडोर पर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान आरोपित ने युवती का चाकू से गला रेत दिया ।
घटना के बाद आरोपित कॉरिडोर से कूदा और पार्किंग में खड़ी अपनी बाइक लेकर भाग गया। उसे भागते हुए बिल्डिंग के चौकीदार ने देखा था। घायल हालत में युवती को इलाज के लिए एमवाय लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक बुधवार को युवती का पीएम कराया जाएगा। आरोपित की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!