ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

मतगणना में वेबकास्टिंग नहीं होगी सिर्फ सीसीटीवी कैमरों से नजर रखेंगे

भोपाल . मतगणना के समय न वेबकास्टिंग होगी और न ही मतगणना हॉल में वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग होगा। सिर्फ सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। चुनाव आयोग ने कांग्रेस की आपत्ति के बाद रविवार देर रात यह निर्णय लिया।
कांग्रेस ने वेबकास्टिंग में जियो की जगह बीएसएनएल नेटवर्क का उपयोग करने की मांग की थी। साथ ही इस बात पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी कि वेबकास्टिंग के काम का ठेका गुजरात की कंपनी संघवी इन्फोटेक को क्यों दिया गया। इस कंपनी के इंजीनियर्स जब भोपाल और सागर में स्ट्रांग रूम के बाहर मतगणना केंद्रों पर वेबकास्टिंग के लिए कैमरे इंस्टाॅल करने पहुंचे थे तो कांग्रेसियों ने उनका नाम पूछा। एक ने अपना नाम अमरत भारवाड़ निवासी गुजरात बताया, इस पर कांग्रेसी बिफर गए और जमकर हंगामा कर दिया।

उनका कहना है कि भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश का जब अपना डोमेन (प्लेटफाॅर्म) है तो आयोग ने मतगणना की जानकारी देने का काम निजी कंपनी को क्यों दिया। इस कंपनी ने अलग से अपना डोमेन रजिस्टर्ड क्यों करवाया।

कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल निर्वाचन सदन पहुंचा और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) मध्यप्रदेश को आपत्ति दर्ज कराई। पहले तो सीईओ ने कांग्रेस की इस आपत्ति को खारिज कर दिया, लेकिन बाद में विवाद की स्थिति बनते देख इस मामले में चुनाव आयोग से मार्गदर्शन मांगा था और देर रात वेबकास्टिंग न कराने का निर्णय लिया।

क्या है वेबकास्टिंग : वेबकास्टिंग में एक वीडियो कैमरा मतगणना केंद्र में उस स्थान पर लगाया जाता है, जहां से पूरे केंद्र की गतिविधियों पर निगाह रखी जा सके। यह कैमरा सेंट्रलाइज्ड सर्वर से जुड़ा रहता है, जिसकी मदद से यहां की गतिविधियों का सीधा प्रसारण भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के अफसर देखते हैं।

बहुमत नहीं मिला तो सीएम जिम्मेदार, ‘माई के लाल’ बयान से कम हो सकती हैं 15 सीटें : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने रविवार को मंदसौर में कहा कि अगर भाजपा बहुमत से दूर रहती है तो इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!