ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

दंपती का अश्लील वीडियो वायरल किया, ग्रुप एडमिन व युवक गिरफ्तार

उज्जैन। सोशल मीडिया वाट्सएप ग्रुप पर रतलाम के दंपती का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में राज्य सायबर सेल ने ग्रुप के एडमिन व एक युवक को गिरफ्तार किया है। दपंती ने राज्य सायबर सेल को शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने रतलाम निवासी ग्रुप एडमिन व उज्जैन के युवक को पकड़ा है। दंपती ने अगस्त में शिकायत की थी। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी थी।
राज्य सायबर सेल एसपी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि रतलाम के दपंती ने अगस्त-2018 में शिकायत की थी कि उनका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया वॉटसएप पर वायरल हो रहा है। इंदौर के फुल मस्ती ग्रुप पर वीडियो डाला गया है। इस पर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान प्रधान आरक्षक हरेंद्रपालसिंह राठौर ने ग्रुप के एडमिन संतोष पिता देवीलाल पंड्या निवासी धीरजशाह नगर रतलाम को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में उसने मस्ती के लिए उसने ग्रुप बनाना और अश्लील फोटो भेजना स्वीकार किया। उसके ग्रुप पर पवन पिता बाबूलाल बनवारी निवासी साईंबाग कॉलोनी उज्जैन ने भी अश्लील वीडियो डाले थे। इस पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। वॉटसएप ग्रुप के अन्य सदस्य की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर संतोष ने ग्रुप डीलिट कर दिया था। पुलिस ने दोनों के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!