ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपासबॉलीवुड

सलमान लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलिब्रिटी, इस साल 253 करोड़ रु कमाए

मुंबई. फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। इसमें सलमान खान (52) लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी हैं। सलमान ने 1 अक्टूबर 2017 से 30 सितंबर 2018 के बीच 253.25 करोड़ रुपए कमाए। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 228.09 करोड़ रुपए की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अक्षय कुमार का तीसरा नंबर है। उनकी कमाई 185 करोड़ रुपए रही। चौथे नंबर पर दीपिका पादुकोण हैं जिनकी कमाई 112 करोड़ रुपए रही है। टॉप-5 में दीपिका इकलौती महिला हैं। महेंद्र सिंह धोनी 101.77 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
सलमान की कमाई में एक साल में 9% का इजाफा हुआ। वहीं, विराट कोहली की कमाई में 126% की बढ़ोतरी हुई। इसी तरह अक्षय कुमार की कमाई एक साल में 88%, दीपिका पादुकोण की 66% और महेंद्र सिंह धोनी की आमदनी 60% बढ़ी।

प्रियंका चोपड़ा की रैंक इस बार 42 पायदान फिसल गई। इस बार वो 49 वें नंबर पर रहीं। पिछले साल 7वां नंबर था। उनकी कमाई में भी तेज गिरावट आई है। एक साल में प्रियंका की इनकम 68 करोड़ रुपए से घटकर 18 करोड़ रुपए रह गई।

शाहरुख खान दूसरे नंबर से फिसलकर इस साल 13वें नंबर पर आ गए। उनकी कमाई सिर्फ 56 करोड़ रुपए रह गई। पिछले साल उन्होंने 170.50 करोड़ रुपए कमाए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!