ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

बीएचईएल भोपाल में आयोजित गुणता माह का समापन

राजू प्रजापति

बीएचईएल भोपाल में आयोजित गुणता माह का समापन कार्यक्रम आज बीएचईएल सांस्कृतिक सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर -पर श्री डी के ठाकुर कार्यपालक निदेशक, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री एम एस किनरा, महाप्रबंधक (गुणता), श्री एम इसादोर, महाप्रबंधक(मानव संसाधन) तथा सभी महाप्रबंधक, डी आर ओ एवं गुणता विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
श्री ठाकुर ने अपने सम्बोधन में गुणता माह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रशंसा की। उन्होने गुणता सुधारक कार्यों में भारी मात्रा में कर्मचारियों की प्रतिभागिता की सराहना करते हुए कहा कि गुणता के किसी भी आयमों से किसी तरीके का कोई भी समझौता नहीं किया जाना चाहिये। श्री ठाकुर ने जीरो डिफ़ेक्ट अप्रोच तथा पहली बार मे ही सही गुणवत्ता के उत्पादों के निर्माण के साथ साथ सही समय पर आपूर्ति से ग्राहकों की सभी मांगों को पूरा करने पर ज़ोर दिया। उन्होने डिज़ाइनों में अतिरिक्त सुधार का आग्रह किया जिससे सामग्री व्यय मे कटोती के साथ उत्पादों की कीमतों में भी कमी लायी जा सके। उन्होने री-जनेरेटिंभ ब्रेकइंग उत्पाद जैसे अत्याधुनिक तकनीकी का उदहरण देते हुए कहा कि इस प्रकार के तकनीकी विकास से भविष्य में अच्छे आदेश प्राप्त होगी। उन्होने अंत में उपस्थित सभी कर्मचारियों से वर्तमान कठिन परिस्थितियों में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिये आग्रह किया।
श्री किनरा ने अपने सम्बोधन मे गुणता माह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभागार में उपस्थित सभी कर्मचारियों से कठिन परिश्रम करने के लिये प्रेरित किया। उन्होने हिन्दी फिल्म ‘गोल्ड का संदर्भ देते हुए कहा कि हमे इस फिल्म से प्रेरणा लेना चाहिये कि कैसे एक टीम ढृड संकल्प से जीत प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम में गुणता माह के उपलक्ष मे आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को श्री ठाकुर द्वारा प्रसश्ती पत्र भी दिया गया। श्री अनुराग शुक्ला, अपर महाप्रबंधक(बीईएक्स) एवं श्रीमति नीतू धमिजा, वरि. उपमहाप्रबंधक(एमडब्लूएक्स) द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा श्री आलोक कुमार चतुर्वेदी, अपर महाप्रबंधक(क्यूसीएस) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!