ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

स्वाइन फ्लू का संक्रमण; 11 महीने में 1 हजार संदिग्ध मरीजों की जांच, 13 पॉजिटिव, दो मौत

भोपाल. राजधानी में इस सीजन में अब तक स्वाइन फ्लू के 1 हजार संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं। पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा भी 6 से बढ़कर 15 पहुंच गया है। जबकि प्रदेश में इसका आंकड़ा 62 पर पहुंच गया है। भोपाल में अब तक इस महीने दो लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है। जबकि प्रदेश में इसका अांकड़ा जनवरी से अब तक 24 पर पहुंच गया है। नवम्बर में हर दिन 8 से 10 संदिग्ध मरीज मिले रहे हैं। इनका इलाज बीमारी के प्रोटोकॉल के हिसाब से किया जा रहा है।
हमीदिया और जेपी अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए आइसोलेशन वार्ड शुरू कर दिया गया है। हमीदिया में 70 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 7 के सुआब के नमूने लिए गए। जेपी अस्पताल की ओपीडी में रोजाना सर्दी-जुकाम, बुखार के ही 700 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसी तरह हमीदिया अस्पताल की ओपीडी में रोजाना सर्दी-जुकाम और बुखार के 900 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। रोजाना यहां पर 2 हजार से ज्यादा मरीज विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए आते हैं।

सीएमएचओ डॉ सुधीर जैसानी ने बताया कि बुधवार को 9 संदिग्ध मरीजों के सुआब के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। गुरुवार को आई रिपोर्ट में एक मरीज को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। जीएमसी के डीन डॉ एमसी सोनगरा ने बताया कि अगले महीने से स्वाइन फ्लू की जांच हमीदिया की नई वायरोलॉजी लैब में शुरू कर दी जाएगी। साथ ही जीका की जांच के लिए दिल्ली से किट मंगा ली गई है। उन्होने बताया कि हमीदिया के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. लोकेंद्र दवे को ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मरीजों के सुआब के नमूने लेकर जांच कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।

रात में बुजुर्गों और बच्चों को सार्वजनिक स्थानों पर कम जाने की सलाह दी जा रही है। जेपी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आईके चुघ का कहना है कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीज को भर्ती करने के लिए वार्ड बना दिया गया है। पर्याप्त मात्रा में टेमी फ्लू दवा और मास्क उपलब्ध हैं।

डॉ. लोकेंद्र दवे, प्रमुख, टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट, हमीदिया हॉस्पिटल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!