ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

उत्तर विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी और महापौर के खिलाफ अाचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज

 

भोपाल. मतदान के बाद भोपाल में डीआईजी बंगले के बाहर चक्काजाम करने वाले महापौर आलोक शर्मा और भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी फातिमा सिद्दीकी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। इसके अलावा इकबाल शादाब, रवींद्र अवस्थी, जीतेंद्र और अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतदान के दौरान आरिफ नगर के एक बूथ पर हंगामा हो गया। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। विवाद के बीच भाजपा नेता पंकज चौकसे की भोपाल उत्तर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील के समर्थकों ने पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने बीच बचाव करते हुए पंकज चौकसे को वहां से हटा दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झूमाझटकी भी हुई।

विवाद की जानकारी मिलने के बाद महापौर आलोक शर्मा और भाजपा प्रत्याशी फातिमा सिद्दीकी समेत कई कार्यकर्ताओं ने डीआईजी बंगले के बाहर चक्काजाम कर दिया। महापौर आलाेक शर्मा और भाजपा कार्यकर्ता सड़क के बीचों-बीच बैठे और पुलिस कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करते रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!