ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

सागर में योगी का तंज; कमलनाथ को बजरंगबली से ज्यादा अली पर भरोसा

भोपाल. सागर जिले की खुरई विधानसक्षा क्षेत्र में शनिवार में भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह के समर्थन में सभा करने पहुंचे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि माफिया शब्द का सबसे पहली बार बोलचाल की भाषा में प्रयोग इटली में हुआ था। राहुल गांधी का ननिहाल वहां पर है। इसलिए राहुल गांधी की जुबान पर ये शब्द चढ़ा हुआ है। इसलिए बार-बार वो यही बोलते रहते हैं।
आदित्यनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को बजरंगबली नहीं अली पर ज्यादा भरोसा है। इसलिए उनके इस तरह के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। उन्होंने उत्तरप्रदेश के कई शहरों के नाम बदले जाने को उचित ठहराते हुए कहा कि जब वहां की जनता कमजोर थी तो विदेशी आक्रमणकारियों ने सत्ता हथियाई, उन शहरों के नाम बदले। भाजपा सरकार ने इतिहास में हुई गल्तियों को सुधारने का संकल्प लिया है। ये आगे भी जारी रहेगा।

आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की तुलना कांग्रेस की सरकार से करिए अंतर समझ आ जाएगा। यहां की लाडली लक्ष्मी योजना का देश के कई प्रदेशों ने अपनाया है। कृषि के मामले में लगातार प्रदेश को कृषि कृमण अवाॅर्ड मिल रहे हैं। इसका प्रमाण है कि यहां कृषि के क्षेत्र में काफी उन्नति हुई है।

हमे सभी के वोट चाहिए: भोपाल जिले की बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जहां प्रचार के लिए जाते हैं कांग्रेस हार जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के वीडियो सामने आए हैं उसमें वह कहते सुने जा सकते हैं कि उन्हें सिर्फ मुसलमानों के वोट चाहिए। लेकिन भाजपा देश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। इसलिए ही भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है। इसी वजह से हमें समाज के सभी वर्गों के वोट चाहिए।

ये है कांग्रेस का राष्ट्रवाद: योगी आदित्य नाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेता नक्सलवाद को राष्ट्रवाद कह रहे हैं। बड़े-बड़े नेताओं के नाम नक्सली नेताओं से दोस्ती में सामने आ रहे हैं। ऐसे में इनका राष्ट्रवाद किस ओर जा रहा है ये कल्पना की जा सकती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकरा की जो योजनाएं चल रही हैं, वो देशभर में अपनाई जा रही हैं। 11 दिसंबर को प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!