ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
आसपास

देर रात संघ कार्यालय समिधा पहुंचे मुख्यमंत्री, मध्य क्षेत्र प्रचारक को दिया पूरा फीडबैक

भोपाल। बुधवार देर रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अरेरा कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय समिधा पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने मध्य क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते से करीब डेढ़ घंटे तक पूरे प्रदेश का फीडबैक दिया।

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में भाजपा की स्थिति पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पैनी निगाह बनाए हुए हैं। दो दिन पहले अमित शाह ने भी देर रात तक भाजपा कार्यालय में संघ नेताओं के साथ कमजोर सीटों पर लंबी मंत्रणा की थी। इसके बाद बुधवार देर रात मध्य क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते से मिलने मुख्यमंत्री यहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह रात करीब 11.45 पर संघ कार्यालय पहुंचे और एक बजे के बाद अपने निवास के लिए निकले।

बंद कमरे में दीपक विस्पुते की हुई चर्चा का ब्योरा तो नहीं मिल पाया है। लेकिन कहा जा रहा है कि करीब 60 सीटों पर भाजपा की हालत बेहद खराब है। इसी मुद्दे पर चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!