ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
आसपास

जनता की सेवा के लिए मैदान में उतरी हूं – – कृष्णा गौर

राजू प्रजापति, भोपाल ।

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा गौर ने आज सुबह 8:30 बजे वार्ड क्रमांक 62 आनंद नगर चौराहा से अपना जनसंपर्क प्रारंभ किया सबसे पहले उन्होंने मंदिर जाकर सेवा भाव से पूजा अर्चना की इसके बाद गादीया पुरा ,बाल विहार ,सिद्धार्थ लेक सिटी बिजली कॉलोनी ,किसान पार्क पटेल नगर ,छोटी खजूरी, ट्रांसपोर्ट नगर कोकता के क्षेत्र में अपने काफिले के साथ जनसंपर्क किया उसके बाद श्रीमती गौर ने वार्ड क्रमांक 63 में अपना चुनावी जनसंपर्क प्रारंभ किया जिसमें 50 क्वार्टर ,40 क्वार्टर ,60 क्वार्टर ,चांद बावड़ी ,,बी सेक्टर पिपलानी होते हुए गांधी मार्केट में व्यापारियों से आशीर्वाद लिया जनसंपर्क के दौरान अनेक  महिलाओं व पुरुषों ने उन्हें विजय श्री का आशीर्वाद दिया उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की साथ ही उन्होंने यह कहा कि मैं राजनीति में जनता की सेवा करने के लिए आई हूं। मुझे आप एक बार अपनी बेटी समझ कर आशीर्वाद प्रदान करें ,आप कभी किसी भी समस्या के लिए कभी भी मुझसे संपर्क कर सकते हैं ।मैं किसी भी क्षेत्र के नागरिकों के लिए हर संभव प्रयासरत रहूंगी जनसंपर्क के दौरान विशाल काफिले में भेल क्षेत्र के भा जा पा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ थे ।इस बार चुनाव का समीकरण धीरे धीरे श्रीमती श्रीमती कृष्णा गौर के पक्ष में बनता नजर आ रहा है ।दूसरे अन्य दलों के प्रत्याशियों के मुकाबले भाजपा का जनसंपर्क अभियान तीव्र गति से चल रहा है ।और गौर कोक्षेत्र के नागरिकों का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!