ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
क्राइम अलर्ट

ग्‍वालियर में हिंसा रोकने में लापरवाही पर 3 टी आई को किया गया सस्‍पेंड

ग्वालियर के मुरार, गोला का मंदिर और डबरा थाने के टी आई को एसपी घटना के 25 दिन बाद किया निलंबित

नवलोक समाचार, ग्‍वालियर।

यहां 2 अप्रैल को दलित आदोलन के चलते भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के मामलेम में 3 थाना प्रभारियों को एस पी ने 25 दिन बाद निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों थाना क्षेत्र में दो अप्रैल को भड़की हिंसा के दौरान पुलिस ने समय पर सुरक्षा के लिए एहतियातन कदम नहीं उठाए थे.जिसके चलते तीनो टी आई दोषी माने गए है। इनकी जगह पर मुरार में मदन मोहन मालवीय, गोला का मंदिर में अमित भदौरिया और डबरा में रमेश शाक्य को जिम्मेदारी दी गई है।

ग्वालियर एसपी आशीष ने प्रेस को बताया कि गोला का मंदिर टीआई अजीत सिंह, मुरार थाने के टीआई अजय पवार और डबरा थाने से अमर सिकरवार को निलंबित कर दिया गया है. एसपी का कहना है कि इन तीनों थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा हिंसा भड़की थी और पुलिस ने समय रहते हुए एक्शन नहीं लिया. तीनों थाना क्षेत्र के टीआई की लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई। हम बता दें कि ग्वालियर शहर में भारत बंद के दौरान हजारों लोग लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए थे. इस दौरान गोला का मंदिर इलाके में प्रदर्शन हिंसक हो उठा था. यहां कुछ लोगों ने पथराव कर कई दुकानों और पेट्रोल पंप में भी तोड़-फोड़ की थई. हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि मौके पर पहुंचे पुलिस बल पर भी उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। उपद्रवियों ने मुरार और गोले का मंदिर इलाके में स्कूल बस सहित करीब आधा दर्जन वाहनों को आग लगा दी थी। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे, इसके बाद भी हालात काबू में नहीं आए तो कर्फ्यू लगाना पड़ा था. शहर में हिंसा भड़कने के दौरान पांच लोगों की मौत हुई थी।

गौरतलब है सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराजगी जताते हुए एससी/एसटी वर्ग ने 2 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया था। उस वक्त बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी, जिसमें कुछ लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी थी और संपत्ति का भी नुक्सान हुआ था। सूत्रों के मुताबिक बंद के दौरान हिंसा को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई थी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!