ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
Breaking Newsआसपासखेल

हॉकी टूर्नामेंट: हरदा, नागपुर, प्रयागराज टीमें जीती

गुरूवार को अगला मुकाबला
नानापरा रायपुर भोपाल नाशिक खेलेगी आज
नवलोक समाचार,सोहागपुर।

स्व प्रताप भानु सिंह चौहान स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरे दिन पांच मैच खेले गए। पहला मैच हरदा और उमरिया के बीच खेला गया जिसमें हरदा 3/0से विजय रही। दूसरा मैच नागपुर बरेली के मध्य खेला गया जिसमें नागपुर 5/0से विजय हुई। प्रतियोगिता तीसरा मुकाबला प्रयागराज, खरगोन के बीच खेला गया जिसमें प्रयागराज 5/2से जीती वही चौथा मैच जबलपुर सिवनी के बीच खेला गया जिसमें सिवनी 4/0से विजय हुई।पांचवा मैच सोहागपुर और उज्जैन के मध्य हुए जिसमे उज्जने की टीम ने 1-0 से मैच को जीता मैचों में निर्णायक की भूमिका जय सिंह भदौरिया, रवि हरदुआ, प्रवीण पसेरिया, सौरभ राजपूत ने निभाई।

तकनीकी समिति में ब्रायन लाल, जज नीरज राय रहे। मैचों के दौरान जयराम रघुवंशी, नपा उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, हरगोविंद पूर्विया, अभिलाष सिंह चंदेल, हेमराज सिंह नागा, रामफल रघुवंशी, जे पी माहेश्वरी, शेरखान, प्रकाश बहौत्रा, आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता समिति के सयोजक शंकर मालवीय, सचिव अश्विनी सरोज ने बताया कि कल भी पांच मैच खेले जाएंगे इस दौरान संरक्षक हमीर सिंह चंदेल, सौरभ तिवारी, पवन सिंह चौहान, अख्तर खान, दादू राम कुशवाहा, मनोज गोलानि, रज्जन यादव, अभिनव पालीवाल, अंकुश जायसवाल, अभिषेक चौहान, दिलीप परदेसी, नीरज यादव, रवि उइके, अंकित कुबरे आदि उपस्थित रहे। मैच का आंखो देखा हाल पवन चौहान ने सुनाया।
इन टीमों के बीच आज होगा मुकाबला
उज्जैन, सीवनी, नागपुर, प्रयागराज, हरदा ,रायपुर नानापारा यूपी भोपाल नाशिक।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!