ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
Breaking Newsआसपास

हादसों को न्योता देता डिवाइडर

एमपीआरडीसी की सड़क पर नगर परिषद ने बनाया डिवाइडर

नवलोक समाचार, सोहागपुर।

यहां मुख्य बाजार एसडीओपी कार्यालय के सामने से बनाये गए डिवाइडर के चलते आवागवन प्रभावित होने लगा है। जिसके कारण सड़क को चौड़ी करने की नीयत से बनाया गया डिवाइडर अब बड़े हादसों का इंतज़ार कर रहा है, डिवाइडर बनने के बाद सड़क चौड़ी नही सकी बल्कि सड़क सकरी जरूर हो गई है। हैरत की बात है बीच सड़क पर नगर परिषद द्वारा डिवाइडर बनता रहा न तो पीडब्ल्यूडी ने और न ही एमपीआरडीसी ने रोक लगाई।
बता दे कि नगर के बीचोबीच से निकलने वाली सड़क जो पिपरिया और होशंगाबाद सहित भोपाल को सीधे जोड़ती है, पर नगर परिषद ने एक डिवाइडर लगभग 100 फ़ुट का एसडीएम अखिल राठौर के निर्देश पर बना डाला, इस डिवाइडर के बनने के बाद सड़क को दो भागों में होना चाहिए था लेकिन आज दिनांक तक डिवाइडर के दूसरी ओर न तो सड़क शुरू हो पाई है और न ही अतिक्रमण या झाड़ पेड़ आदि को अलग किया गया है। ऐसे में सड़क के दूसरे तरफ छोटे दुकानदारो ने दुकानें लगाना शुरू कर दिया है वही ऑटो सहित अन्य व्हीकल खड़े होने लगे है। डिवाइडर के ऊपर लोग बैठकर टाइम पास करने लगे है ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, तो सड़क सकरी हो जाने के चलते भी क्रासिंग में परेशानी हो रही है। पलकमती पुल के कोने से लेकर एसडीओपी आफिस के बीच हमेशा हादसे का अंदेशा लगा रहता है, अब लोगो का कहना है कि नगर के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को हादसे का इंतज़ार कर रहे इस डिवाइडर के दूसरी तरफ भी रोड शुरू करवा देना चाहिए, अन्यथा कोई बड़ा हादसा कभी भी घटित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!