ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपासक्राइम अलर्ट

5 वर्षीय बालिका की संदिग्ध अवस्था में मौत

एस पी गुरु करण सिंह ने घटना स्थल का किया मुआयना , हत्या की आशंका

नवलोक समाचार, सोहागपुर।
यहां शोभापुर कस्बे में एक 5 वर्षीय बालिका शनिवार की दोपहर से गुम बताई जा रही थी, जिसकी सूचना सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल गई। जिसके बाद बालिका का शव रिश्ते के सगे मामा के घर की छत पर देर रात मिला। शव के मिलने से आसपास सनसनी फैल गई, परिजनों द्वारा शव मिलने की सूचना पुलिस चौकी में देने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
बता दे कि शोभापुर में मृत अवस्था मे मिली बालिका के माता पिता शोभापुर में रहकर मजदूरी का काम करते है। पास ही बालिका के मामा का परिवार भी निवासरत है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालिका के गुम होने की सूचना दोपहर करीब 2 बजे मिली थी, जिसके बाद बालिका की तलाश जारी थी । उस दौरान बालिका मामा के घर की छत पर मिली , जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया है, संदिग्ध हालात में मृत मिली बालिका की मौत के कारणों की जांच के लिये एफएसएल टीम भी जांच कर रही है, साथ ही पुलिस कप्तान गुरु करण सिंह ने भी रविवार को घटनास्थल पहुचकर कोने कोने की जांच की है।

इनका कहना है।

मेरे अनुभव के आधार पर बच्ची के शरीर पर जिस प्रकार के निशान मिले है उन्हें देखकर हत्या की आशंका लग रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा किया जा सकता है। संदिग्ध लोगों से भी हमने पूछताछ की है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

गुरु करण सिंह , पुलिस अधीक्षक होशंगाबाद।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!