ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
ग्रामीण ख़बरराज्य

त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव , होशंगाबाद में 3 चरणों मे होंगे चुनाव

नवलोक समाचार, होशंगाबाद। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन-2021-22 हेतु कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार होशंगाबाद जिले में पंचायत आम निर्वाचन 03 चरणों में सम्पन्न कराया जायेगा। निर्वाचन अन्तर्गत जिले के 07 विकासखण्ड में सदस्य जिला पंचायत के 15 सदस्य, जनपद पंचायत के 130, सरपंच ग्राम पंचायत 426, पंच 7049 के लिए निर्वाचन होगा।
      उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मोहिनी शर्मा ने बताया कि जिला में  कुल 631381 मतदाता हैं ,जिनमें 332541 पुरुष, 298832 महिला एवं 08 अन्य मतदाता भाग लेंगे।
     तीन चरणों के अन्तर्गत जिले के विकासखण्ड सोहागपुर, केसला में प्रथम चरण 6 जनवरी 2022  को , सिवनीमालवा, पिपरिया में द्वितीय चरण 28 जनवरी 2022 को एवं होशंगाबाद, बनखेडी और बाबई का मतदान तृतीय चरण 16 फरवरी 2022 में होगा। जारी कार्यक्रम अनुसार मतदान का समय प्रातः 07 से अपरान्ह 03:00 बजे तक होगा। मतदान में पंच एवं सरपंच का निर्वाचन मतपत्र से तथा सदस्य जनपद एवं जिला पंचायत का निर्वाचन ईव्हीएम मशीनों से होगा। मत गणना पंच एवं सरपंच की मतदान केन्द्र पर एवं सदस्य जिला / जनपद पंचायत की खण्ड मुख्यालय पर होगी। श्रीमती शर्मा ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायतों में आदर्श आचरण सहिता प्रभावशील हो गई है जो दिनांक 23 फरवरी 2022 तक प्रभावशील रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!