ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
राज्य

बिना टिकिट यात्रा करने वाले 1100 यात्री पकड़े गए

धुआंधार टिकिट चेकिंग में 11 सौ लोगो को उड़न दस्ते ने पकड़ा
नवलोक समाचार, जबलपुर।
जबलपुर स्टेशन से गुजरने वाली आधा दर्जन यात्री गाडियों में मंगलवार को हुई धुआंधार टिकिट चेकिंग में रेलवे ने 11 सौ 35 यात्रियों को मुफ्त में रेल यात्रा करते हुए पकड़ कर उनसे 8 लाख 68 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया है.
कोरोना संक्रमण कम होने पर मुंबई की दिशा में यात्री गाड़ियों में लोगो की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाणिज्य विभाग के अधिकारियो ने एक योजना बनाकर कुछ गाडियों को अपने रडार में लेकर गाड़ी के जबलपुर में प्रवेश करते ही सघन टिकिट जाँच अभियान शुरू का दिया. मंगलवार की दोपहर में रेलवे के अधिकारी उस समय आश्चर्य में पड़ गए जब उन्होंने रक्सौल से कुर्ला मुंबई जाने वाली जन साधारण ट्रेन न. 05547 को चेक किया तो इसमें आधे यात्री बिना टिकिट के

फ़ाइल फोटो

रक्सौल,सीतामढ़ी,मुजफ्फरपुर,हाजीपुर,पटना आदि स्टेशनों से सवार होकर आराम करते हुए मुंबई जा रहे थे. इस एक ट्रेन में जाँच के दौरान 595 यात्रियों को बिना टिकिट पते हुए उनसे 4 लाख 12 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विश्व रंजन के निर्देश पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील श्रीवास्तव के नेतृत्व में चली इस जाँच के दौरान मुख्य टिकिट निरीक्षक आर.के. सिंह, रणजीत सिंह भुल्लर,एस.के.सिंह,राजेश दुबे के साथ उड़न दास्ते के 11 अन्य चल टिकिट निरीक्षक भी इस अभियान में शामिल रहे.
इस टिकिट जाँच अभियान के साथ ही श्री श्रीवास्तव ने जबलपुर एवं कटनी स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेचने वालो की सामग्री की भी जाँच की. जिसमे दीपक एंड कम्पनी,मेघना केटरर्स, के.आर.डी. एंड संस, राजेंद्र मौर्य आदि वेंडर्स की खाद्य सामग्री वजन में कम एवं अधिक दाम पर बेंचते हुए पाए गए. इन सभी की इस अनियमितता पर अर्थ दंड अधिरोपित किया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!