ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
राज्य

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया ने बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण किया

कलेक्टर के दिशा निर्देशन मे एव क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में हो रहा है बस स्टैंड परिसर का कायाकल्प
अतिक्रमण कारियो को जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये
नवलोक समाचार, होशंगाबाद। जिला कलेक्टर धनंजय सिंह के दिशा निर्देशन मे एव क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया के मार्गदर्शन में बस स्टैंड को रोल मॉडल के रूप मे तैयार किया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर के कायाकल्प के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया को पाबंद किया गया है। गौरतलब रहे कि पूर्व मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया सागर मे पदस्थ थे तब उनके द्वारा सागर मे डाॅ, हरिसिंह गौर बस स्टेडं का जीर्णोद्धार किया गया था।आज सागर के बस स्टैंड की तर्ज पर होशंगाबाद के बस स्टैंड के जीर्णोद्धार का जिममेदारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया के द्वारा ली गई है। प्रशासन एव नगरपालिका सहित राजस्व विभाग के सहयोग से बस स्टैंड परिसर के कायाकल्प का काम शुरू कर दिया गया है। इसी श्रंखला में आज क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया के द्वारा बस स्टैंड परिसर मे चल रहे मरम्मतीकरण कार्यो को देखा गया ,पुराने आर टीओ कार्यालय के रंगरोगन, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, आदि का निरीक्षण किया गया, साथ ही बस स्टैंड परिसर मे  अतिक्रमण कर अंदर की तरफ से मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान संचालन करने वाले को सख्त हिदायत दी की वह दुकान को पीछे की तरफ बंद करे।नही तो कडी कार्रवाई की जायेगी। श्री तेनगुरिया ने बताया कि जल्द ही डिसप्ले बोर्ड, आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, दिव्यागं यात्रियों के लिए रेपं सहित शेडो का निर्माण व अन्य कार्या को जल्द शुरू किया जा रहा है।क्षेत्रीय लोगो,एव गणमान्य नागरिको के द्वारा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया के इस कार्य की सर्वत्र सराहना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!