ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
ताजा फोटोराज्य

भोपाल जिला प्रशासन की अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई , 100 करोड़ मूल्य की 20 हजार वर्ग फीट शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त
अवैध 45 दुकानों को हटाया गया
 

 

नवलोक समाचार भोपाल। जिला प्रशासन भोपाल ने नगर निगम और पुलिस बल के साथ मिलकर 100 करोड़ रूपये कीमत की लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। शनिवार की सुबह हुई यह कार्यवाही शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। भोपाल रेल जंक्शन के सामने स्थित इस बेशकीमती भूमि को कुछ लोगों ने अवैध रूप से व्यावसायिक संस्थान निर्मित करने के अलावा अन्य संदिग्ध गतिविधियों के संचालन का अड्डा बना रखा था।

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने बताया कि जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 45 अवैध दुकानों को जेसीबी मशीन द्वारा हटा दिया है सभी दुकानों को हटाकर शासन की बेशकीमती भूमि अतिक्रमण से मुक्त करा दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त अतिक्रमण से मुक्त कराई गई ज़मीन का औसत मूल्य लगभग 100 करोड़ रूपये है।

जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने बड़ी कार्यवाई

अपर कलेक्टर श्री दिलीप यादव ने बताया कि इस संबंध में न्यायालयीन प्रकरण भी था जिसमें शासन के पक्ष में निर्णय हो चुका था। उन्होंने बताया कि यहां पर रहने वाले लोग भी कई बार संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। लगातार कार्रवाई करने के बाद और इनके विरुद्ध अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भी अतिक्रामकों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया था जिसके बाद नियमत: आज की कार्यवाही की गई। श्री यादव ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की इस कार्यवाही के दौरान सभी तरह की सावधानी और सतर्कता बरती गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!