ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपास

जिले में बाढ़ से प्रभावित 13284 परिवारों को मकान क्षति के लिए 5 करोड़ 25 लाख 25 हजार 915 रूपए की आर्थिक सहायता

नवलोक समाचार, होशंगाबाद। जिले में 28 एवं 29 अगस्त को हुई अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण होशंगाबाद जिले में प्रभावित हुए 13284  परिवारों को मकान  क्षति होने पर प्रशासन द्वारा शीघ्र आर्थिक सहायता पहुंचाते हुए कुल 5 करोड़ 25 लाख 28 हजार 915 रूपए की आर्थिक सहायता का  वितरण किया गया है। उक्त आर्थिक सहायता आरबीसी 6-4 के तहत स्वीकृत की गई है।  कलेक्टर होशंगाबाद श्री धनंजय सिंह के निर्देशन में जिले में बाढ़ से प्रभावित हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रभावित हुए लोगों के मकान क्षति का युद्ध स्तर पर सर्वे उपरांत तेजी से राहत राशि का वितरण किया गया है।     डिप्टी कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी ने  जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से  प्रभावित हुए परिवारों की मकान क्षति का आंकलन कर आरबीसी 6-4 के तहत प्रभावितों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। बताया गया कि मकान क्षति के लिए 13284 लोगो को कुल 5 करोड़ 25 लाख 25 हजार 915 रूपए  की आर्थिक सहायता आरबीसी 6-4 के तहत उपलब्ध कराई गई है ।       उन्होंने बताया कि होशंगाबाद नगर में मकान क्षति के लिए 1025 परिवारों को 42 लाख 26 हजार 500 रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई है। इसी तरह होशंगाबाद ग्रामीण में मकान क्षति के लिए 877 परिवारों को 50 लाख 72  हजार 100   रुपए , तहसील इटारसी  में मकान क्षति के लिए 1538 परिवारों को 52 लाख 56 हजार 975  , तहसील पिपरिया  में मकान क्षति के लिए 598 परिवारों को 44 लाख 79 हजार 800   रुपए,तहसील बनखेड़ी   में मकान क्षति के लिए 697 परिवारों को 26लाख 2 हजार 100रुपए , तहसील बाबई  में मकान क्षति के लिए 5431 परिवारों को 1 करोड़ 84 लाख 34 हजार 300   रुपए, तहसील सोहागपुर  में मकान क्षति के लिए 1365 परिवारों को 38 लाख 15 हजार 700   रुपए, तहसील डोलरिया  में मकान क्षति के लिए 280 परिवारों को 11 लाख 60 हजार 500  रुपए, तहसील सिवनी मालवा   में मकान क्षति के लिए 1473 परिवारों को 74 लाख 77 हजार की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है।  उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर सर्वे कार्य कर तदुपरांत रिकार्ड समय में आरबीसी 6-4 के तहत बाढ़ से क्षति ग्रस्त हुए मकानो क्षति के लिए उक्त सहातया राशि उपलब्ध की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!