ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
इंटरव्यूराज्य

भोपाल- वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र पैगवार छोला दशहरा उत्सव समिति के संयोजक बने

छोला पर जलेगा 35 फुट का रावण ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा

भोपाल। राजधानी के मुख्य दशहरा उत्सव का संयोजक वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र पैगवार को बनाया गया है। हिंदू उत्सव समिति भोपाल के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने शुक्रवार को यह घोषणा की। बता दे कि धर्मेंद्र पैगवार इन दिनों इंदौर से प्रकाशित समाचार पत्र प्रजातंत्र में स्थानीय संपादक के पद का काम कर रहे है।

छोला दशहरा मैदान पर भोपाल का मुख्य दशहरा और विजय उत्सव मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का संयोजक श्री पैगवार होंगे। गुलशन गुप्ता और देवेंद्र जाटव प्रभारीी बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि छोला दशहरा मैदान पर सोमवार को दशहरा  शाम 7: 30 बजे मनाया जाएगा। यहां रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा और शानदार आतिशबाजी भी की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे।

रावण का पुतला 35 फुट का होगा कुंभकर्ण का पुतला 30 और मेघनाद का पुतला 25 फीट का बनवाया गया है।

श्री पैगवार ने बताया कि छोला दशहरा मैदान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा बिना मास्क लगाए किसी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मैदान पर अधिकतम 5000 लोगों को ही प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!