ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
कृषि

प्याज़ के भाव बढ़ने से बिगड़ा लोगो की रसोई का बजट

नवलोक समाचार। एक बार फिर प्याज़ ने लोगो के आंसू निकाल दिए है , प्याज के भाव मौजूदा समय 100 रुपये तक पहुच गए है। नाशिक से आने वाली प्याज़ की खेप न आने से होशंगाबाद , भोपाल हरदा सहित नरसिंहपुर ओर जबलपुर की सब्जी मंडी में तेज़ी आ गई है।

सरकार को गिराने की ताकत रखने वाली प्याज़ के भाव एक बार फिर आसमान छू रहे है, पिछले दिनों में राजधानी सहित आसपास के जिलों में प्याज 70 से 100 रुपये किलो तक बिक चुकी है, बताया जा रहा है कि इन दिनों नाशिक की प्याज़ मंडी में नही आ पा रही है और अ भी रही है तो बहुत कम मात्रा में , ऐसे में खतप ज्यादा है जिसके कारण दाम भी बड़े हुए है । थोक

फोटो – साभार इंटरनेट

व्यापारीयो का कहना है कि अच्छी प्याज का भाव 100 तक पहुच गया है वही हल्की प्याज़ 70 रुपये किलो बेची जा रही है। जानकारी के चलते होशंगाबाद हरदा सहित भोपाल और भोपाल के आसपास के सब्जी बाजारों में लोकल किसानों की प्याज़ नही आ रही है स्थानीय पैदावार प्याज़ की फसल को बेच चुके है स्टॉक भी नही है। ऐसे में अब महाराष्ट्र और कर्नाटक की प्याज़ के भरोसे ही मध्यप्रदेश के व्यापारियों की आस टिकी है । दरअसल मध्यप्रदेश में आलू के लिये तो कोल्ड स्टोरेज बनाये जाते है लेकिन प्याज़ का भंडारण बहुत कम मात्रा में किया जाता है, प्याज़ के भाव आसमान तक चढ़ने के बाद अब रसोई का बजट भी दीवाली के पहले बिगड़ने वाला है । बता दे कि प्याज के साथ साथ अब आलू भी 50 के पार पहुच गया है ऐसे में आम लोगो की जेब हल्की होगी ही , सब्जी का स्वाद भी फीका हो जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!