ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
राज्य

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के किया गया सम्मान

नवलोक समाचार, होशंगाबाद। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर  के अवसर My Voice, Our Equal Future की थीम पर महिला एवम बाल विकास होशंगाबाद द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर के जिला प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्री ललित कुमार डेहरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, श्रीमती आरती शर्मा, समन्वयक खेल विभाग, श्रीमती अर्चना पचौरी, सहायक संचालक महिला एवम बाल विकास, सुश्री सुरभि  उप निरीक्षक पुलिस विभाग, श्रीमती प्रीति यादव परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, किशोरी बालिकायें, पर्यवेक्षक एवम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका उपस्थित रही।

होशंगाबाद में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
                    कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मि वर्मा, पर्यवेक्षक होशंगाबाद शहरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती आरती शर्मा के द्वारा बालिकाओ को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बालिकाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे आना चाहिए। साथ ही आत्मरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए जिससे वे कठिन परिस्थिति का सामना कर सकते है।
 उप निरीक्षक पुलिस सुश्री सुरभि  द्वारा बालिकाओ को गुड टच-बेड टच, पॉक्सो एक्ट इत्यादि विषयों की जानकारी दी गई । साथ ही टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 1098, 100, 181, 1090 की जानकारी एवम उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।
         श्रीमती अर्चना पचौरी, सहायक संचालक द्वारा बालिकाओं को  बालक-बालिका समानता एवम बालिकाओ के सम्पूर्ण विकास आधारित PANKH- Protection, Awareness, Nutrition, Knowledge, Hygiene अवधारणा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
श्री ललित कुमार डेहरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बालिकाओ को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही अपनी प्रतिभाओ को आगे लाने एवम शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक , सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन हेतु जागरूक किया।
कार्यक्रम में सेक्टर स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओ ,रंगोली, चित्रकला आदि में सराहनीय प्रदर्शन करने बाली बालिकाओ एवम मेधावी बालिकाओ को प्रशस्ति पत्र एवम पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रंगोली में-कु. शालिनी, कु. पायल, कु. कविता, कु. ऋषिता, कु. दीक्षा, कु. जया चित्रकला/पेंटिंग में-कु. पलक तिवारी, कु. संपदा, कु. तनीषा, कु. पलक मुग्दल, कु. रानी, कु. मोहर बाई को एवम कक्षा 10 वी एवम 12 वी की मेधावी बालिका- कु. पलक, कु. जिया, कु. शिवानी, कु. संजना कु. रेखा , कु. कुमुद को प्रशस्ति पत्र एवम पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!