ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय पर निवास करने के निर्देश

अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय पर ही निवास करें- कलेक्टर श्री सिंह

नवलोक समाचार, होशंगाबाद।  कलेक्टर श्री धनंजय  सिंह ने जिले में पदस्थ सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने नियत मुख्यालय पर ही निवास करें। उन्होंने कहा है कि कोई भी अधिकारी बगैर सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अन्यत्र प्रस्थान न करे। साथ ही अन्य स्थानों से अप-डाउन भी नहीं किया जाए। बगैर सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने एवं बिना अवकाश स्वीकृति के अवकाश पर रहने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

शासकीय आवासों का भौतिक सत्यापन होगा

अनाधिकृत रहने वालों पर होगी कार्रवाई।

 नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री रजनीश श्रीवास्तव ने जिले में स्थित समस्त शासकीय आवासों का भौतिक सत्यापन कराने के तीनों जिले के जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि सत्यापन के दौरान यह देखा जाए कि जिन शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को शासकीय आवास आवंटित किए गए हैं, उनका स्वयं का मकान तो नहीं है। साथ ही यह भी देखें कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारीगण जो सेवानिवृत्त हो गए हैं, परन्तु वे सेवानिवृत्ति के उपरांत भी अनाधिकृत रूप से शासकीय आवास में निवास कर रहे हैं। इसके अलावा उन अधिकारियों-कर्मचारियों को भी चिन्हित किया जाए, जिन्हें शासकीय आवास आवंटित है, लेकिन वे मुख्यालय पर न रहकर बाहर से आना-जाना कर रहे हैं।

आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि उपरोक्तानुसार ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा की गई कार्रवाई से 15 दिवस के अंदर उनको अवगत कराया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!