ब्रेकिंग
भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत
क्राइम अलर्टवायरल न्यूज़

मंदिर के मुकुट चुराने वाला अरोपी पुलिस गिरफ्त में, 24 घंटे में पुलिस को मिली सफलता

होशंगाबाद/सेाहागपुर.
मंगलवार की सुबह सेमरी हरचंद के श्री राम मंदिर में चांदी के तीन मुुकुटो की चोरी की घटना को अज्ञात अरोपी द्वारा अंजाम दिया गया था, जिस पर सोहागपुर पुलिस ने 24 घंटे में ही चोरी की खुलासा कर अरोपी को गिरफ्तार चोरी किये गए तीनो मुकुटो को भी बरामद कर लिया है।
बता दें कि सोहागपुर थाना क्षेत्र के सेमरी हरचंद में मंगलवार की सुबह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 6 बजे पंचायती श्रीराम मंदिर के पुजारी योगेश शर्मा जब मंदिर में पूजा के लिए द्वार खोले तब भगवान की मूर्तियो पर सभी आभूषण मौजूद थे, पुजारी जब नित्य कर्म से वापिस मंदिर लौटकर आया जो भगवान राम चंद्र, लक्ष्मण जी और भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट नही दिखे, जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गये थे। जिसकी शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 306/ 2020 धारा 454, 380 का दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस कप्तान संतोष गौर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं एसडीओपी रणविजय सिंह कुशवाहा के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सोहागपुर महेंद्र सिंह कुल्हारा के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की तलाश एवं माल मसरूका की पतारसी के लिए टीम का गठन कर सेमरी में मंदिर के आसपास पूछताछ की गई साथ ही सेमरी में लगे सीसीटीवी फुटेज के अधार पर संदिगध आरोपी की पहचान की गई, लेकिन आरेापी का पता नही चला। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी आनंद सोनी को उसके निवास गांधी चौक पटैल मोहल्ला पचमढी में मंगलवार की रात्रि को ही पचमढी पुलिस की सहायता से अरेस्ट किया कर लिया गया। आरोपी के पास से तीनो चांदी के मुकुट भी बरामद कर लिए गये है जिनकी कीमत करीब 48000 बताई जा रही है। मंदिर से भगवान के मुकुट चारी की गंभीर घटना में पुलिस ने तत्परता दिखा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें सोहागपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह कुल्हारा, एस आई धर्मेेद्र वर्मा, एएसआई राधेश्याम पवार, श्याम लाल मालवीय, प्रधार आरक्षक वीरेंद्र शुक्ला आरक्षक मुकुंद पवार,संजय कुशवाहा, मोहसीन खान, अनिल पाल सहित पचमढी पुसिल स्टाफ के आरक्षक अतुल, शशीकांत, आरक्षक रंजना शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!