ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
राज्य

एमपी के सीएम शिवराज सिंह की अपील, धर्य रखें पैदल न निकले

मजदूर भाई चिंता न करें उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेंगे धैर्य रखें, पैदल न चलें, कंट्रोल रूम से संपर्क करें
नवलोक समाचार भोपाल।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों से अपील की है कि वे चिंता न करें। उनकी मध्यप्रदेश सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी। वे धैर्य रखें, पैदल न चलें तथा प्रदेश के कंट्रोल रूम पर संपर्क कर अपनी जानकारी दें। हम आपको प्रदेश वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि विभिन्न प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के एक लाख 25 हज़ार मजदूरों को प्रदेश वापस लाया गया है। उन्हें लाने के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। ग्यारह ट्रेन मजदूरों को लेकर मध्यप्रदेश आ गई हैं, कल 10 ट्रेन आ जाएंगी तथा अन्य 40 ट्रेनें भी तैयार हैं। वे निर्धारित कार्यक्रमानुसार विभिन्न प्रदेशों से मजदूरों को लेकर मध्यप्रदेश आएंगी। मजदूरों को आने का कोई किराया नहीं चुकाना है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा रेल का किराया भारत सरकार को दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अन्य प्रांतों में फंसे मजदूर भाई हमारे कंट्रोल रूम 0755-2411180 पर सूचना दें तथा रजिस्ट्रेशन कराएं और इंतजार करें। शीघ्र ही आपको मध्य प्रदेश वापस लाने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि महाराष्ट्र में आज हुई दुर्घटना से मन अत्यंत व्यथित एवं दुरूखी हुआ है। हमारे 16 मजदूर भाई पैदल चल कर वापस आ रहे थे तथा रेलवे ट्रैक पर सो गए। रेल हादसे में उनकी मृत्यु अत्यंत दुखद है। सरकार ने मंत्री सुश्री मीना सिंह को अधिकारियों की टीम के साथ औरंगाबाद तुरंत भिजवाया है। वे वहां जाकर सारी व्यवस्थाएं कर रही हैं। दिवंगत मजदूरों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है तथा रेल मंत्री से भी उन्हें सहायता देने का आग्रह किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से चर्चा कर अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। दिवंगत मजदूरों के पार्थिव शरीर को ट्रेन के माध्यम से जबलपुर लाया जाएगा तथा वहां से उनके घरों को भिजवाया जाएगा।

BackSEO

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!