ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
राज्य

मध्य प्रदेश में रेल मार्ग से वापस लाएंगे अन्य प्रदेशों में फंसे मजदूर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिए व्यवस्थाओं संबंधी निर्देश 

नवलोक समाचार भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विभिन्न प्रदेशों से मध्यप्रदेश के लगभग 40 हजार मजदूरों को बसों के द्वारा सुगमतापूर्वक प्रदेश लाया जा चुका है। कुछ मजदूर मार्ग में है तथा अब शेष बचे एक लाख से अधिक मजदूरों को ट्रेन के माध्यम से मध्यप्रदेश वापस लाया जाएगा। श्री चौहान ने बताया कि इसके लिए रेल मंत्री से बात हो चुकी है तथा यह कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपर मुख्य सचिव श्री आई.सी.पी. केशरी को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में रेल मंत्रालय को कल तक पूरी जानकारी दे दी जाए कि हमारे कितने मजदूर किन प्रदेशों में फँसे हुए हैं, वे किस स्थान से ट्रेन में चढ़ेंगे तथा मध्यप्रदेश में किस स्थान पर उतरेंगे। मजदूर सुगमतापूर्वक मध्यप्रदेश आ जाएँ, उनका आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एवं भोजन आदि की व्यवस्था हो जाए, इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
अपर मुख्य सचिव श्री केशरी ने बताया कि वर्तमान में हमारे एक लाख से अधिक मजदूर विभिन्न प्राँतों में फँसे हुए हैं। वर्तमान में हमारे 50000 मजदूर महाराष्ट्र में, 30000 गुजरात में, 8000 मजदूर तमिलनाडु में, 5000 मजदूर कर्नाटक में, 10000 मजदूर आंध्र प्रदेश में तथा 3,000 मजदूर गोवा में फँसे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!