ब्रेकिंग
Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना
आसपास

इटारसी की 12 दुकानो को छोड़कर जिले की 50 देशी / विदेशी शराब दुकान शुरू

मदिरा दुकानो से एक व्यक्ति ले जा सकेगा धारण क्षमता अनुसार मदिरा
नवलोक समाचार, होशंगाबाद। जिले में कोविड-19 हॉट स्पॉट इटारसी नगर पालिका सीमा क्षेत्र में स्थित देशी / विदेशी मदिरा दुकान/भांग दुकानो को छोड़कर जिले की शेष समस्त मदिरा दुकानो / भांग दुकानो से प्रतिदिन प्रात: 7 बजे से सांय 7 बजे तक संचालित की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के कोविड-19 हॉट स्पॉट इटारसी नगर पालिका सीमा क्षेत्र में स्थित 12 देशी / विदेशी मदिरा दुकानो को छोड़कर जिले की समस्त 50 देशी / विदेशी मदिरा दुकानों का संचालन प्रारंभ किया जा चुका है।

फाइल फोटो

जिला आबकारी अधिकारी ने जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि जिले में मदिरा के अवैध परिवहन / धारण की स्थित निर्मित न हो इस हेतु मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत निहित प्रावधान अनुसार किसी एक व्यक्ति को देशी मदिरा, विदेशी मदिरा एवं भांग बिक्री करने की अधिकतम मात्रा वही रहेगी जो एक व्यक्ति के लिए आधिपत्य की सीमा है। इसके अनुसार एक व्यक्ति अधिकतम 1500 मिली लीटर देशी मदिरा, 115 ग्राम भांग, विदेशी मदिरा स्पिरिट के 4 क्वार्ट बोतल, विदेशी मदिरा वाईन के 6 क्वार्ट बोतल, विदेशी मदिरा बीयर 12 क्वार्ट बोतल ले सकता है। इस संबंध में अनुज्ञितिधारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रति व्यक्त्ति धारण क्षमता अनुसार ही मदिरा / भांग का विक्रय करना सुनितश्चत करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!