ब्रेकिंग
Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना
आसपास

कांग्रेस के 54 साल और भाजपा के 15 साल तौलकर देख लो, हम दस गुना भारी पड़ेंगे

टीकमगढ़/निवाड़ी/पलेरा. 2003 के पहले कांग्रेस ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। भाजपा ने 15 साल में प्रदेश को बीमारू से विकसित राज्य बना दिया है। अब हम समृद्ध राज्य बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस शासनकाल में सड़कें नहीं थीं। पता ही नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढा है कि गड्ढे में सड़क, बिजली पानी की समस्या थी। कांग्रेस ने मप्र को बर्बाद करके रख दिया था। यह बात पलेरा में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस के 54 साल और भाजपा के 15 साल तौलकर देख लो हमारे 15 साल दस गुना भारी पड़ेंगे। हमारी सरकार ने प्रदेश में 1.5 लाख किमी सड़क बनाने का काम किया है। गरीबों के 6 हजार करोड़ के बिजली के बिल जमा किए। प्रदेश में 2022 तक किसी भी गरीब के कच्चे मकान नहीं रहेंगे। सभी के पक्के मकान होंगे। उन्होंने कहा- एक चाय वाला प्रधानमंत्री और हल चलाने वाला मुख्यमंत्री कैसे बन गया। इससे कांग्रेस के नेता परेशान हैं।

फायरिंग बनी बाधा नहीं उतर सका हेलिकॉप्टर, मोबाइल पर संबोधन
निवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन के समर्थन में सोमवार को मुख्यमंत्री की चुनावी सभा थी, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल से सिग्नल न मिल पाने के कारण उनका हेलिकॉप्टर हैलीपेड पर नहीं उतर सका। इस दौरान सीएम को सुनने आए लोगों ने करीब 5 घंटे तक उनका इंतजार किया। बाद में उन्होंने सभा को मोबाइल पर संबोधित करते हुए कहा कि बबीना रेंज में आर्मी की फायरिंग प्रैक्टिस चल रही थी। जिसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से हेलिकॉप्टर को उतरने की परमीशन नहीं मिल सकी। मुख्यमंत्री का 12 बजे से इंतजार कर रहे जनसभा में मौजूद लोग निराश दिखाई दिए।

दाे सालों में प्रदेश का अग्रणी जिला बनेगा निवाड़ी

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि निवाड़ी को जिला बना दिया है अब उसको सजाने संवारने की आवश्यकता है। मैं आप लोगों से वादा करता हूं निवाड़ी को अगले दो वर्षों में प्रदेश का अग्रणी जिला बनाऊंगा। मैंने जो वायदा किया था, वह पूरा किया है, लेकिन मेरे इस वादे को अन्य दलों के नेता स्वीकार नहीं करना चाहते और वह जिला न बनने की अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन बहुरूपियों से बच कर रहना। उन्होंने कहा कि आज मैं किसी कारण वश नहीं आ सका, लेकिन 26 नवंबर के पहले निवाड़ी आने का प्रयास जरूर करूंगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!