ब्रेकिंग
Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही
Breaking Newsआसपासक्राइम अलर्टराजनीतिराज्य

Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन

 जिले भर के 47 स्‍कूलों में अनुरक्षण मरम्‍मत कार्य के लेकर पांच सदस्यों की टीम से मांगी रिर्पोट, अपर संचालक मनीष वर्मा ने जारी किया आदेश

ब्लाक के सात स्कूलों को प्राप्त हुए थे 35 लाख रूपये, जिनका भुगतान नही किया गया है, राशि शासन को वापिस सरेंडर कर दी गई, वही माखननगर ब्लाक में अनुरक्षण कार्य की आवश्यकता नही होने से राशि जारी नही की गई। जिसकेे बाद जिले भर के स्कूलों में मरम्मत के नाम पर की गई गढबढ़ी उजागर होने की खबरें प्रकाशति होने के बाद डीपीआई ने जिले भर के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में कराये गए काम का भौतिक सत्यापन कराने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिख है, जिसमें पांच सदस्यों की टीम सत्यापन करेंगी। टीम द्वारा जिले भर के 47 स्कूलों में कराये गए कार्य को लेकर रिर्पोट मांगी गई है, इस आदेश से गड़बड़ी करने वालों में हड़कंप मच गया है। 

नवलोक समाचार, नर्मदापुरम. पिछले साल स्कूलों की मरम्मत सहित साइकिल स्टैंड आदि के निर्माण के लिये लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेश भर के स्कूूलों को प्रशासनिक स्वीकृति के बाद नबंवर माह में करोड़ो की राशि का वंटन ब्लाक स्तर पर जारी किया था, प्रदेश के कई जिलों अनुरक्षण कार्यो में की गई गड़बड़ी उजागर होने के बाद कार्रवाई की गई है, ऐसा ही मामला नर्मदापुरम जिले का बिगत दिनों सामने आया है, सोहागपुर ब्लाक में स्कूलों की मरम्मत के लिये नबंवर माह में तत्कालीन प्रभारी बीईओ संतोष ठाकुर द्वारा सात स्कूलों में अनुरक्षण कार्य के लिये प्रशासनिक स्वीकृति आदेश पत्र जारी किया, जिसके बाद सातो स्कूलों के लिये 35 लाख की राशि जारी भी हो गई थी। लेकिन प्रशासनिक स्वीकृति आदेश पत्र संदेहस्पद होने सहित सभी स्कूलो के प्राचार्यो द्वारा भोपाल की एक ही फर्म जे एम डी इंटरप्राइजेज करोंद भोपाल से बिना टेंडर बुलाए काम कराये गए थे। जिसका मामला उजागर होने के बाद डीडीओ द्वारा भुगतान नही किया गया। अब जिले भर में अनुरक्षण कार्यो को लेकर डीपीआई द्वारा 9 अप्रैल को जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम को एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें स्कूलों में विभागीय परिसंपत्तियों की संधारण योजना क्रमांक 9545 के अंतर्गत भवन मरम्मत कार्य एवं योजना क्रमांक 0581 के अंतर्गत लघु निर्माण कार्य, साइकिल स्टैंड, पार्किग शैड निर्माण आवश्यक उपकरण एवं सामग्री क्रय हेतु आवंटन जारी किया गया है, इस संबध में मरम्मत कार्य के पहले के फोटो और कार्य के बाद के फोटो सहित क्रय की गई सामग्री के फोटो सहित उनके भौतिक सत्यापन के लिये पांच सदस्यों की टीम गठित कर साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए है। भौतिक सत्यापन के लिये जिला शिक्षा केंद्र का सहायक यंत्री, एडीपीसी,सबंधित जनपद शिक्षा केंद्र का उपयंत्री, सबंधित स्कूल का प्राचार्य और सबंधित स्कूल का एक वरिष्ठ शिक्षक को टीम में शामिल करने के निर्देश दिये गए है। बता दे कि जिले भर में सिवनी मालवा, पिपरिया, बनखेड़ी, केसला और नर्मदापुरम में अनुरक्षण कार्य का भुगतान किया गया है वही माखननगर में अनुरक्षण कार्य की आवश्यकता नही होने से राशि प्राप्त नही हुई जबकि सोहगपुर में एक ही फर्म से सभी स्कूलों द्वारा बिना टेंडर बुलाए कार्य के बिल प्रस्तुत किये गए है, बताया जा रहा है कि प्राचार्यो ने मामुली कार्य करवा कर लगभग पांच लाख की राशि के बिल अग्रेषित किये थे जिन पर संदेह होने के चलते बिलों का भुगतान नही किया गया है। भुगतान को लेकर बीईओ राकेश उइके द्वारा स्टाफ पर दबाव भी बनाया गया था।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!