
Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना
खुलेआम नगरीय क्षेत्र में उपयोग होने वाली पालीथीन को लेकर नगरीय निकायों को कार्यवाई हेतु अधिकृत किया है फिर भी खुलेआम पालीथीन का उपयोग किया जा रहा, दिखावे के लिए ही कभी कभार कार्यवाई की जाती है।
नवलोक समाचार,नर्मदापुरम्।
नगर में अमानक पालिथिन प्रतिबंधित होने के बावजूद उपयोग कर रहे सब्जी, फल विक्रेताओं पर नगरपालिका द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को देर शाम करीब 10 ठेले वालों पर कार्रवाई कर 1100 रुपए का जुर्माना किया गया।
प्रभारी अधिकारी स्वच्छता एवं उपयंत्री दीक्षा तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर प्रतिबंधित पालिथिन का उपयोग करने वालों को समझाइश दी जा रही है। साथ ही उन्हें पालिथिन से होने वाले पर्यावरण संबंधी नुकसान की भी जानकारी दी जा रही है। इसके बावजूद नहीं मानने वालों पर जुर्माने की जा रही है।
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के समस्त फल विक्रेता, सब्जी विक्रेता सहित अन्य सामग्री विक्रेताओं से आग्रह किया है कि वे नगर हित में अमानक पालिथिन का उपयोग बंद कर दें। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान होता है बल्कि यह मानव जीवन के लिए भी यह घातक है।






