ब्रेकिंग
अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर
Breaking Newsआसपासक्राइम अलर्टराज्य
Trending

अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

जिले भर में अवैध उतखनन कर परिवहन करने वालों पर कलेक्टर सोनिया मीणा के निर्देश पर कार्यवाई जारी है, ट्रेक्टर ट्रालियों से अवैध रेत का कारोबार करने वालों के खिलाफ धरपकड़ की जा रही है. बता दे की पिछले दस सालो से जिले भर में रेत की चोरी कर बेचना और छोटी नदियों से उत्तखनन किया जा रहा था। अब लगातार हो रही कार्यवाई से रेत माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

रेत/गिट्टी का अवैध परिवहन करते 21 वाहन जप्त

नवलोक समाचार,नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना से प्राप्त निर्देश के पालन में अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण के विरूद्ध खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सम्पूर्ण जिले में कार्यवाही जारी है। खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा तहसील-नर्मदापुरम में 04 डम्परों को रेत का ओवरलोड परिवहन करते जप्त किया गया है। तहसील सिवनीमालवा में 02 डम्पर को रेत एवं 01 डम्पर को गिट्टी खनिज का ओवरलोड परिवहन करते जप्त किया गया। तहसील सोहागपुर से 03 ट्रेक्टर ट्राली को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते जप्त किया गया है। इसी प्रकार शनिवार 21 फरवरी 2026 को तहसील-नर्मदापुरम में 04 डम्परों को रेत का ओवरलोड परिवहन करते जप्त किया गया है। तहसील सिवनीमालवा में 03 डम्पर को रेत का ओवरलोड परिवहन करते जप्त किया गया। तहसील पिपरिया में 02 डम्परों को गिट्टी का एवं 02 ट्रेक्टर ट्राली को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के गठित संयुक्त दल द्वारा की गयी है। जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!