ब्रेकिंग
katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया
Breaking Newsआसपासपर्यटनराज्य
Trending

पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा

महाशिवरात्रि मेला 6 से 15 फरवरी तक, विदर्भ से पहुचेगे शिवभक्त

नवलोक समाचार, पचमड़ी।

06 फरवरी को मेला प्रारंभ होने के साथ ही शिवनाद से गूंजेगी पचमढ़ी की वादियां

13 सेक्टरों में विभाजित किया गया मेला क्षेत्र, हर सेक्टर के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

अधिक व्हील बेस वाले वाहनों को किया गया प्रतिबंधित

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार मेले में सुनिश्चित की गई पुख्ता स्वास्थ, सुरक्षा,स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं

मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में 6 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले 10 दिवसीय आस्था महोत्सव महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। मेले में सुरक्षा स्वच्छता परिवहन जलापूर्ति आवागमन एवं स्वास्थ्य सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा संबंधित विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर रूप से भ्रमण कर मेले के सफल आयोजन के लोई निरीक्षण किया जा रहा है।

इस वर्ष मेले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है जिससे मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। उल्लेखनीय है कि मेला अवधि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पचमढ़ी पहुंचते हैं। मुख्य रूप से महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से श्रद्धालु पचमढ़ी पहुंचकर भूत भावन भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने चौरागढ़ मंदिर जाते हैं। इस वर्ष भी लगभग 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं के पचमढ़ी पहुंचने का अनुमान है जिसके लिए प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।

13 सेक्टर में विभाजित रहेगा पूरा मेला क्षेत्र, समस्त सेक्टरों में लगाई गई अधिकारियों की ड्यूटी

संपूर्ण मेला क्षेत्र 13 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर का कार्य क्षेत्र निर्धारित कर सेक्टर अधिकारी के रूप में अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है जो अपने-अपने सेक्टर में व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे एवं मेले के सुचारू संचालन में आवश्यक व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर सुश्री मीना के निर्देशानुसार मेला क्षेत्र के सेक्टर A1 चौरागढ़ के लिए नायब तहसीलदार सिवनी मालवा शंकर सिंह रघुवंशी, नायब तहसीलदार पिपरिया मनोज कुमार नामदेव, वनपाल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सिरी शंकर लाल मेहरा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार सेक्टर क्रमांक A2 अंडर पास में राजस्व निरीक्षक बनखेड़ी अमन चौहान, सेक्टर क्रमांक A3 नांदिया जंक्शन अंतर्गत तहसीलदार माखन नगर महेंद्र चौहान एवं जिला होमगार्ड इंस्पेक्टर शिवराज चौधरी, सेक्टर क्रमांक A4 सीता नहानी के लिए सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी पचमढ़ी राकेश पवार, सेक्टर क्रमांक A5 बीड़ क्षेत्र अंतर्गत नायब तहसीलदार इटारसी हीरू कुमरे, सेक्टर A6 बड़ा महादेव अंतर्गत नायब तहसीलदार नर्मदापुरम ग्रामीण दिव्यांशु नामदेव, नायब तहसीलदार इटारसी कृष्णकांत उइके, सेक्टर A7 भैरव गुफा अंतर्गत तहसीलदार डोलरिया सुनील गढ़वाल, सेक्टर क्रमांक A8 ग्राम नांदिया अंतर्गत नायब तहसीलदार नर्मदापुरम शक्ति सिंह तोमर, उपवन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र देना बफर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मनोहर लाल वादिवा, सेक्टर क्रमांक A9 जटाशंकर क्षेत्र अंतर्गत नायब तहसीलदार डोलरिया पूनम सिंह सलामे, सेक्टर क्रमांक A10 अस्थाई बस स्टैंड अंतर्गत तहसीलदार सिवनी मालवा नितिन कुमार झोड़, नायब तहसीलदार बनखेड़ी राम सिपाही मरावी, सेक्टर क्रमांक A11 अस्थाई वाहन पार्किंग अंतर्गत तहसीलदार सिवनी मालवा नितिन कुमार झोड़, सेक्टर क्रमांक A12 पगारा मेडिकल कैंप अंतर्गत सहायक बनबरी क्षेत्र अधिकारी पंकज यादव एवं सेक्टर क्रमांक A13 मटकुली अंतर्गत नायब तहसीलदार भाग 4 रणजीत सिंह चौहान की ड्यूटी लगाई गई है।

अधिक वहीलवेस वाले वाहनों को किया प्रतिबंधित 

महाशिवरात्रि मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मेला अवधि में अधिक व्हीलबेस वाली लंबे आकार की स्लीपर कोच यात्री बसों के संचालन को प्रतिबंधित किया गया है। मटकुली से पचमढ़ी जाने वाला मार्ग पर लंबे आकार की स्लीपर कोच बसों के संचालन को प्रतिबंधित किया गया है। सेक्टर क्रमांक A 13 मटकुली अंतर्गत छिंदवाड़ा एवं पिपरिया मार्ग पर चलने वाले भारी एवं बड़े वाहनों को रोका जाता है। मेला अवधि में होटल हाइलैंड के सामने मैदान में अस्थाई पार्किंग तैयार की गई है। इसके अतिरिक्त सांदीपनि विद्यालय पर भी अस्थाई पार्किंग तैयार की गई। साथ ही न्यू होटल के समीप मैदान में पार्किंग स्थल को रिजर्व भी रखा गया है। परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों से पचमढ़ी तक के लिए किराए का निर्धारण भी किया गया है।

होमगार्ड, एसडीआरएफ एवं आपदा मित्र भी रहेंगे तैनात

महाशिवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं किसी भी संभावित आपदा से त्वरित रूप से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। मेला क्षेत्र में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने हेतु होमगार्ड, एसडीआरएफ तथा आपदा मित्रों की विशेष रूप से तैनाती की जा रही है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता सुनिश्चित करने तथा आपात स्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के उद्देश्य से होमगार्ड के 20 जवान, एसडीआरएफ के 20 सदस्य एवं 40 से अधिक प्रशिक्षित आपदा मित्रों को मेला क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर तैनात किया जाएगा। अलग अलग स्थानों पर फायर ब्रिगेड भी तैनात की गई है।

कानून एवं सुरक्षा की दृष्टि से लगभग 700 पुलिस जवान रहेंगे मेले में तैनात

महाशिवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारू यातायात व्यवस्था तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। सुरक्षात्मक दृष्टि से मेला क्षेत्र में लगभग 700 जवानों का पुलिस बल तैनात की जाएगी। यह बल मेला परिसर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात रहकर सतत निगरानी रखेगा। मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की जाएगी, जो मौके पर ही आवश्यक निर्णय लेकर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिकायत एवं सुझावों के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना भी की जाएगी। कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर से संबंधित फ्लेक्स मेला क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोग तुरंत संपर्क कर सकें। इसके अतिरिक्त, सभी पार्किंग स्थलों एवं प्रत्येक सेक्टर पॉइंट पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए भी पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी। यह व्यवस्था मेला अवधि के दौरान तथा मेला समाप्ति के एक दिन बाद तक प्रभावी रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे। साथ ही मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी नजर रखी जायेगी।

विभिन्न स्थानों पर सुनिश्चित की गई व्यापक स्वास्थ व्यवस्थाएं

महाशिवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण मेला क्षेत्र में व्यापक स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। मेले की पूरी अवधि में विभिन्न प्रमुख स्थानों पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस वाहन चालकों सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अमले की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के समुचित संचालन एवं निगरानी के लिए डॉ. रिचा कटकवार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया को मेला प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके मार्गदर्शन में स्वास्थ्य टीमों द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर मेडिकल कैंप भी स्थापित किए गए हैं। इन कैंपों में आवश्यक दवाइयों, प्राथमिक उपचार सामग्री तथा प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!