ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
Breaking Newsआसपासक्राइम अलर्टराज्य
Trending

Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर

चीचली पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, पिपरिया से भोपाल जा रही थी यात्रियों से भरी बस

नवलोक समाचार, सोहागपुर।

यहां दोपहर 12 बजे के लगभग पिपरिया से भोपाल जा रही तेज़ रफ्तार यात्री बस एम पी 05 पी 0929 अनियंत्रित होकर पलट गईं, बस में 40 यात्री सवार थे, जिनमें 31 यात्री घायल हुए है वही गंभीर घायल 12 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बता दे की सोहागपुर से करीब दो किलोमीटर की दुरी पर ग्राम चीचली की पुलिया के पास भोपाल के लिए निकली यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गईं, बताया जा रहा था की बस चालक द्वारा तेज़ रफ्तार से बस को चलाया जा रहा था, अचानक ब्रेक लगने से बस सड़क किनारे पटल गईं, जिससे अफरा तफरी मच गईं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रियंका भल्लवी और एसडीओपी संजू चौहान, टीआई उषा मरावी दल बल के साथ घटना स्थल पहुँचे, जहाँ लोगो की मदद से घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला, वही बस को जेसीवी की मदद से उठाया गया।

घायल यात्रियों को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल भेजा गया, 12 यात्रियों को गंभीर घायल होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर पुलिस के अनुसार 31 यात्री दुर्घटना में घायल हुए है। घटना की सूचना पर पुलिस ने फरियादि राहुल पिता गंन्नू लाल अहिरवार की शिकायत पर बस क्रमांक एम पी 05 पी 0929 के चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से हुए हादसे को लेकर बीएनएस की धारा 281 ; 125 ऐ का प्रकरण दर्ज कर बिवेचना में लिया है

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!