ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
Breaking Newsआसपासक्राइम अलर्टराज्य
Trending

Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट

सहकारी समिति के कर्मचारियों के वेतन और धान खरीदी के प्रसंगिक व्यव की राशि निकालने के बदले जिला सहकारी बैंक के मैनेज़र दिनेश चंद्र दुबे उर्फ़ बवला ने मांगी थी 20 हजार की रिश्वत

नवलोक समाचार, सोहागपुर.

यहां जिला सहकारी बैंक के मैनेजर को लोकायुक्त टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक से समर्थन मूल्य पर की गई धान खरीदी के हम्मालों के भुगतान सहित कर्मचारियों के वेतन निकालने के बदले 10 प्रतिशत कमीशन रिश्वत के रूप में मांग रहा था। जिस पर समिति प्रबधंक कैलाश कुशवाहा ने लोकायुक्त में शिकायत की , शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर गुरुवार को दोपहर बाद सोहागपुर सहकारी बैंक के मैनेजर दिनेश चंद्र दुने को 20 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बता दे कि शासकीय समर्थन मूल्य पर मूंग , धान की खरीदी से सम्बंधित बिल के भुगतान को लेकर लगातार समिति प्रबंधक और बैंक मैनेजरों के बीच कहासुनी की जानकारी सामने आ रही थी , दरअसल मामले के अनुसार जिला सहकारी बैंक मैनेजर दिनेश चंद्र दुबे निवासी नर्मदापुरम द्वारा , सोहागपुर समिति सेवक कैलाश कुशवाहा से प्रत्येक एक लाख के बिल का भुगतान करने पर 10 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था, कैलाश कुशवाहा द्वारा हम्माली के भुगतान के लिए 2 लाख का चेक बेंक में लगाया गया था जिसपर 20 हजार कमीशन बैंक मैनेजर दुबे द्वारा मांगा गया था, जिसकी शिकायत कैलाश कुशवाहा द्वारा लोकायुक्त भोपाल पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर को गई , शिकायत का सत्यापन कराये जनक बाद ट्रैप दल गठित कर गुरुवार को 3 बजे के लगभग कार्यवाई करते हुये बैंक मैनेजर दिनेश चन्द्र दुबे को 20हजार की रिश्वत के साथ पकड़ा गया है। आरोपी के विरुद्ध भृष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 ( संसोधन) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाई की गई है। लोकायुक्त ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक बीएम द्ववेदी, निरीक्षक रजनी तिवारी, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी,मुकेश पटेल, आरक्षक मुकेश परमार, चेतन्य प्रताप सिंह शामिल रहे।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!