ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
Breaking Newsआसपासग्रामीण ख़बर
Trending

Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी

दो दिन तक काम बंद हड़ताल करने वाले सफाई कर्मचारियों ने वेतन मिलने के बाद भी हड़ताल समाप्‍त नहीं की है जिसके चलते नगर में कचरे का ढेर लग गया है, सफाई कर्मियों की मांग  पीएफ की राशि खातों में जमा हो और, एरियर्स की राशि का भुगतान करने की मांग जारी।

नवलोक समाचार.सोहागपुर।

यहां पिछले तीन दिनों से काम बंद हड़ताल करने वाले सफाई कर्मचारी वेतन मिलने के बाद भी हड़ताल पर है, उनकी मांग है की उनके  वेतन से कटने वाले पीएफ की राशि कटने के बाद भी पीएफ खाते में जमा नहीं की जा रही वही एरियर्स का भुगतान नहीं किया गया। जिससे सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल से नहीं लौटे है। उम्मीद लगाई जा रही थी, कि वेतन भुगतान के बाद हड़ताल समाप्त हो जाएगी।

बता दें नगर परिषद सोहागपुर में पिछले तीन सालो से कर्मचारियों को समय पर वेतन नही मिल पा रहा है, अब से छ माह पूर्व भी सफाई कर्मचारियों ने एकजुट होकर कामबंद हड़ताल शुरू कर दी थी, जिससे नगर में काफी गंदगी और कचरा फैल गया था बमुशिकल कर्मचारियों को वेतन मिल पाया था, अब फिर से हालात खराब होने लगे है, कर्मचारियों का कहना है कि अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष द्वारा इस बात का लिखित आश्‍वासन दिया गया था कि महीने की दस तारीख तक वेतन दे दिया जायेगा, लेकिन समय पर वेतन नही मिलता जिसके चलते परिवार का पालन पोषण करना दुभर हो जाता है, अब सीएमओं धर्मेद्र शर्मा की सजगता से हड़ताल पर गए कर्मचारियों का वेतन भुगतान बुधवार को हो गया है, लेकिन सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वेतन तो मिल गया, लेकिन हमारी लंबित मांगों पर ध्‍यान नही दिया जा रहा है, मासिक कर्मचारियों सहित अन्‍य का पीएम तो काटा जा रहा है लेकिन पीएफ खातों में जमा नही किया जा रहा है, उधर ऐरियर्स की राशि भी नही दी जा रही. जिसके चलते आजिविका पर संकट मंडरा रहा है, नाखुश नगर परिषद सफाई कर्मियों ने वेतन भुगतान के बाद भी हड़ताल को मांगे पूरी न होने तक जारी रखने का निर्णय लिया है।

जनप्रतिनिधि उतरे मैदान में सफाई भी कि

गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई कि जन्म जयंती के अवसर पर बाजार में नप के जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओ ने झाड़ू उठाकर सफाई अभियान चलाया, बाजार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी कंम्प्लेक्स सहित श्रीराम चौक से कमानिया गेट और मुख्य सड़क पर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, पार्षद राकेश चौरसिया, आशीष मालवीय, दीपक साहू, रविशंकर उइके, मंडल अध्यक्ष अश्विनी सरोज सहित अनेक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ ने सफाई की।

तादात से अधिक कर्मचारियों को रखा गया, लेकिन आवाक नही

नगर परिषद सोहागपुर में सरकारी फरमान को दरकिनार करते हुए साप्‍ताहिक मस्‍टर और मासिक मस्‍टर पर कर्मचारियों को भर्ती किया गया है, जिसके चलते कर्मचारियों का वेतन नही हो पाता है, मध्‍य प्रदेश सरकार द्वारा चुंगी क्षतिपूर्ति के रूप में 25 लाख के लगभग सहायता दी जाती है, वही सभी कर्मचारियों का वेतन 45 लाख के लगभग होता है, ऐसे में अन्‍य मदों से नगर परिषद को कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करना पड़ रहा है. चर्चा इस बात की भी है कि 14 नबंवर को परिषद की बैठक में वर्ष 2017 के बाद भर्ती किये गए कर्मचारियों को बाहर किया जायेगा, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नप प्रशासन कोई निर्णय नही ले पाया है।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!