ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
Breaking Newsआसपासदेशराजनीतिराज्य
Trending

मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस विधायक दल का विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन

भाजपा सरकार नाम बदलने की राजनीति कर जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है- उमंग सिंघार

नवलोक समाचार, भोपाल।

बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के दिन भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधानसभा परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।इ

स अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार नाम बदलने की राजनीति कर जनता के असली मुद्दों—रोजगार, महंगाई, किसानों और मजदूरों की समस्याओं—से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के जीवन की गारंटी है, जिसे गांधी जी के नाम से जोड़कर सामाजिक न्याय और स्वाभिमान का प्रतीक बनाया गया था।

उमंग सिंघार ने तीखा सवाल करते हुए कहा, भाजपा गांधी जी के नाम को बदल रही है—क्या भाजपा को बापू से डर लगता है या फिर वह उनका सम्मान नहीं करती? गांधी जी का नाम हटाना उनके विचारों और संविधान के मूल्यों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि गांधी जी के नाम और उनकी विचारधारा से जुड़े किसी भी प्रतीक के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!